Exit Poll 2023: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में लहराएगा भगवा! राजस्थान में फंसे पेंच। चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर तक सभी मीडिया चैनल्स के एग्जिट पोल्स पर सख्ती के साथ रोक लगाई थी। तब से ही राजनैतिक पार्टी के साथ साथ आम जनता को भी 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव के नतीजों (Election results 2023) से पहले एग्जिट पोल्स का इंतजार था, क्योंकि सभी 5 चुनावी राज्यों की जनता समेत पूरे देश को यह जानने की उत्सुकता थीं कि आखिरकार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़-राजस्थान-तेलंगना और मिजोरम में किसकी सरकार बनेंगी।
यह भी पढ़े :- MP Election 2023: मध्यप्रदेश में मतदाताओं ने तोड़ा पिछले 15 साल का रिकॉर्ड

क्या कहते है Exit Poll 2023 के नतीजे ?
इन राज्यों की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में से किसी एक पर भरोसा जताएगी, या कोई तीसरी पार्टी बाजी मार जाएगी। तो चलिए आपकी उत्सुकता को और न बढ़ाते हुए हम ये जानते है कि Exit Poll 2023 किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने का इशारा कर रहे है। आपको बता दें India Today और Axis My India के सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने की संभावना बनती दिख रही है। तो वहीं राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीच पेंच फंसे नजर आ रहे है।

ABP C Voter के सर्वे के अनुसार
आपको बता दें ABP C Voter के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 200 विधानसभा सीटों में से 94 से 114 सीटें और कांग्रेस को 71 से 91 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जिसका सीधे तौर पर ये सार निकलता है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। राजस्थान में सरकार चाहे जिस भी पार्टी की बने लेकिन दोनों पार्टियों में जीत का अंतर बहुत कम होगा। वहीं बात अगर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़-राजस्थान-तेलंगना और मिजोरम सभी चुनावी राज्यों की करें तो अलग लगे Exit Polls से नतीजों में 4-5 सीटों का ही अंतर है।

Times Now-ETG के Exit Poll 2023
वहीं Times Now-ETG के सर्वे में Exit Poll 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से वर्तमान सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को 48 से 56 सीटें, जबकि बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) को 32 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। सभी राज्यों में मतदान के अंतिम दिन वोटिंग अपने तय समय पर रोक दी गई थी। और निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त अधिकारीयों और कर्मचारियों ने मतदान केंद्र के अंदर ही एक कमरे में सभी EVM मशीनों को सुरक्षित रख दिया गया था। पुलिस प्रशासन और CCTV कैमरा लगा कर इनकी निगरानी की जा रही थी।