MP Election 2023: मध्यप्रदेश में मतदाताओं ने तोड़ा पिछले 15 साल का रिकॉर्ड। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके है। आज 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे अंतिम मतदान किया गया। इस बार मध्यप्रदेश के सियासी रण में भारतीय जनता पार्टी के 3 केंद्रीय मंत्रियों और चार सिटिंग सांसदों के साथ साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कई नेताओं का राजनैतिक भविष्य दांव पर लगा था। जिसका फैसला आज प्रदेश के 5.6 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाताओं द्वारा आज किया गया है।
ये बड़े चेहरे पहुंचे मतदान करने
आज सुबह 7 बजे से शुरू हुए MP Election 2023 के मतदान के दौरान आम जनता के साथ साथ बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य सभी राजनैतिक दलों के दिग्गज नेता भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपने बहुमूल्य मत का उपयोग करने मतदान केंद्र पहुँचे थे। बढ़-चढ़कर मतदान करने वाले इन नेताओं की लिस्ट में कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ, सांसद दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेता मतदान कर चुके है।
यह भी पढ़े :- Gurmeet Singh Kunnar: राजस्थान में मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन
#WATCH | Bhopal: On voting trends in Madhya Pradesh elections, Chief Electoral Officer Anupam Rajan says, "The voting percentage till 5 pm is 71.16%… Constituency-wise, the highest voting percentage is in Ratlam's Sailana constituency, 85.49%… In Khilchipur Rajgarh, the… pic.twitter.com/9E5odfy60r
— ANI (@ANI) November 17, 2023
MP Election 2023 में नया कीर्तिमान
आपको बता दें इस बार मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। हिंसा के बीच जहाँ मतदान की शुरुआत तो धीमी हुई है, लेकिन शाम होते होते राज्य की जनता ने MP Election 2023 में पिछले तीन विधानसभा चुनाव यानि पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। MP Election 2023 में राज्य के मतदाताओं ने 80 फीसदी मतदान कर (MP Election 2023 में) नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

वैसे तो मतदान बंद होने से ठीक एक घंटा पहले यानि आज शाम 5 बजे तक पूरे मध्यप्रदेश में 71.11 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पर मतदान समाप्ति के मात्र एक घंटे के भीतर मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने MP Election 2023 में 80 प्रतिशत मतदान किया। और भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों राजनैतिक दलों के लिए यह (MP Election 2023) चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि कहा जा रहा है कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव यानि लोक सभा चुनाव 2023 में केंद्र में उसी पार्टी की सरकार बनेगी जो पार्टी इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेंगी।

MP Election 2023 में कहा कितना मतदान
- खरगोन में 49.03% मतदान प्रतिशत
- कटनी में 69.03 प्रतिशत हुआ मतदान
- सीहोर जिले में 71.5 प्रतिशत मतदान
- इंदौर में मात्र 64.95 प्रतिशत वोटिंग
- मंदसौर जिले में 77.69 प्रतिशत मतदान
- बैतूल में हुआ 63.66 प्रतिशत मतदान