Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी के पर्व पर होगा रामलला का सूर्य भगवान की किरणों से तिलक, रामलला के सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया देखे अद्भुत वीडियो

mpexpress09

Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी के पर्व पर होगा रामलला का सूर्य भगवान की किरणों से तिलक, रामलला के सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया देखे अद्भुत वीडियो
WhatsApp Group Join Now

Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी के पर्व पर होगा रामलला का सूर्य भगवान की किरणों से तिलक, रामलला के सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया देखे अद्भुत वीडियो, देश भर में 17 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसके चलते देश भर में उत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। जिसके चलते बीतें दिन शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया।

Ram Lalla Surya Tilak का वीडियो

दर्पण के माध्यम से सूर्य की किरणें भगवान के सिर पर तिलक लगाती हैं राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे वैज्ञानिकों की मौजूदगी में सूर्य तिलक किया गया। सूर्य तिलक के इस एक मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास आरती कर रहे हैं। इस बीच सूर्य की किरणें रामलला के माथे पर तिलक लगाती हैं।

ये भी पढ़िए: ओलावृष्टि और बारिश हुए फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति करेगी मोहन सरकार, जल्द से जल्द गेहूं खरीदी को लेकर प्रशासन को निर्देश जारी किया

‘सूर्य तिलक का दृश्य अद्भुत था’

मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि सूर्य तिलक का दृश्य अद्भुत था। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया वह बेहद सराहनीय है. त्रेता युग में भी जब भगवान राम का जन्म हुआ था तब सूर्य देव 1 माह तक अयोध्या में रहे थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलियुग में भी साकार हो रहा है।

Leave a Comment