ICC Women’s T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, जानिए कब भारत की शेरनियां पाकिस्तान से भिड़ेंगी। अभी लोगों के सर से IPL 2024 का खुमार उतरा भी नहीं था की इसी बीच आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में होगा। इस T20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम भी है।
टूर्नामेंट का आगाज़ 3 अक्टूबर से होगा। पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से है। यह मुकाबला 4 अक्टूबर को आयोजित होगा। भारत और पाकिस्तान के मैच की प्रतीक्षा फैंस को उत्सुक कर रही है। वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया इसके बाद क्वालीफायर 1 की टीम के साथ मुकाबला करेगी।

ये है ICC Women’s T20 World Cup 2024 में मुकाबलों की लिस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अक्टूबर को मैच होगा। अगर पहले सेमीफाइनल की बात करें तो यह 17 अक्टूबर को और दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। फाइनल मैच 20 अक्टूबर को होगा। 2024 में आयोजित होने वाले आईसीसी वीमेंस टी20 विश्व कप में कुल 23 मैच होंगे। यह मुकाबले 19 दिनों में ढाका और सिलहट में आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप तैयार किए गए हैं।
कब होगा ICC Women’s T20 World Cup 2024 का सेमीफाइनल
ग्रुप ए में पांच टीमें होंगी, जबकि ग्रुप बी में भी पांच टीमें होंगी। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर 1 टीम खेलेगी। ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर 2 टीम शामिल होंगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम चार-चार ग्रुप मैच खेलेगी, उसके बाद हर ग्रुप की दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह सेमीफाइनल 17 और 18 अक्तूबर को होगा। फिर फाइनल मैच खेला जाएगा।

इस दिन होगा ICC Women’s T20 World Cup 2024 का फाइनल
बता दें कि टी20 विश्व कप में भारत अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाया है। इसमें सबसे अधिक खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार खिताब जीता है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 1-1 बार खिताब जीता है। टी20 विश्व कप 2016 का आयोजन भारत में ही हुआ था। इसका फाइनल मैच ईडन गार्डन्स में खेला गया था। टीम इंडिया एक बार फाइनल में पहुंची है, जिसे 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।