Hero Pleasure Plus Xtec Scooter: हीरो मोटोकॉर्प कम्पनी ने स्कूटर लाइनअप को बढ़ाते हुए भारत में Pleasure Plus का नया Xtec स्पोर्स्ट्स वैरिएंट लॉन्च किया है। नया स्पोर्ट्स वैरिएंट एक्सटेक कनेक्टेड और एक्सटेक स्टैंडर्ड ट्रिम्स के बीच प्लेस किया गया है इसी के साथ कम्पनी ने इस स्कूटर में कई अनेक नए फीचर्स भी दिए है तो आइये जानते है hero pleasure plus xtec scooter के फीचर्स और कीमत…
Hero Pleasure Plus Xtec Scooter features
प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तरह है, लेकिन रियर व्यू मिरर्स अब क्रोम फिनिश के बजाय मैट फिनिश के साथ आते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें अन्य एक्सटेक वैरिएंट की तरह एक एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल इनसेट के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। कंसोल कॉल और SMS अलर्ट के लिए स्मार्टफोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है।
इसके अलावा फ्रंट में एक प्रोजेक्टर LED हेडलैंप के साथ ऑल LED लाइटिंग मिलती है। कंफर्ट राइडिंग के लिए स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में सिंगल शॉक शामिल हैं। स्कूटर में 10-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। ब्रैकिंग के लिए दोनों तरफ ड्रम ब्रेक के साथ पावर रोकने के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग दी गई है।
Hero Pleasure Plus Xtec Scooter engine
हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक स्पोर्ट्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 110.9 CC का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8BHP और 8.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। प्लेजर प्लस का कर्ब वेट 106 किलोग्राम है और इसमें 4.8 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है।
ये भी पढ़िए: Maruti Suzuki Ertiga MPV Standard 2024: इस 7 सीटर कार में मिलेगा 26km का माइलेज, जाने कीमत और फीचर्स
Hero Pleasure Plus Xtec Scooter variants
अब यह स्कूटर 6 वैरिएंट में अवेलेबल है। नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 79,738 रुपए है, जो बेस वैरिएंट से 8,900 रुपए ज्यादा और टॉप वैरिएंट एक्सटेक कनेक्ट से 3000 रुपए सस्ता है। भारत में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा 6G, TVS जूपिटर और सुजुकी की एक्सेस से होगा।
Hero Pleasure Plus Xtec Scooter Price
प्लेजर+ एक्सटेक : वैरिएंट वाइस प्राइस
वैरिएंट | एक्स-शोरूम प्राइस |
प्लेजर+ एक्सटेक कनेक्ट | ₹82,738 |
प्लेजर+ एक्सटेक स्पोर्ट्स (न्यू) | ₹79,738 |
प्लेजर+ एक्सटेक ZX | ₹78,138 |
प्लेजर+ एक्सटेक ZX जूबिलेंट यलो | ₹79,738 |
प्लेजर+ LX | ₹70,838 |
प्लेजर+ VX | ₹74,288 |