Gokulpuri Metro Station Accident: अचानक से ढह गया दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत

mpexpress09

Gokulpuri Metro Station Accident: अचानक से ढह गया दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत
WhatsApp Group Join Now

Gokulpuri Metro Station Accident: अचानक से ढह गया दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा। दहशत में लोग। बताया जा रहा है कि आज सुबह तकरीबन 11 बजे दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के मेट्रो का स्लैब अचानक से भरभरा कर गिर गया है। इस हादसे में जान माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस मेट्रो हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।

वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। इतना ही नहीं इस दर्दनाक हादसे में तीन से चार वाहनों के मलबे में दबने की खबर भी सामने आ रही है। पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे है। डीएमआरसी ने मीडिया को बताया कि गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहने की घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसके परिवार को सरकार की ओर से 25 लाख की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। पुलिस इस पूरी घटना की जाँच में जुटी है।

Gokulpuri Metro Station Accident: अचानक से ढह गया दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत

यह भी पढ़ें- Harda Patakha Factory Fire: हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपस के 65 घर जलकर खाक, सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े

delhi Gokulpuri Metro Station Accident

इतना ही नहीं डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हुए हादसे की घटना में दो अधिकारियों को तत्काल रूप से निलंबित करने का आदेश दिया है। बता दें पुलिसकर्मी घायल लोगों की पहचान करके उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे है। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के नजदीक जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम चल रहा है। वहीं गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हुए इस हादसे के बाद केजरीवाल सरकार के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि यह पिंक रूट मेट्रो के नए रूट में से एक है।

Leave a Comment