Chhattisgarh में बहुमत की ओर बड़ती BJP! रमन सिंह, प्रबोध और इंद्र कुमार को मिली बड़ी जीत

mpexpress09

Updated on:

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में बहुमत की ओर बड़ती BJP! रमन सिंह, प्रबोध और इंद्र कुमार को मिली बड़ी जीत
WhatsApp Group Join Now

Chhattisgarh Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में बहुमत की ओर बड़ती BJP! रमन सिंह, प्रबोध और इंद्र कुमार को मिली बड़ी जीत। एक ओर जहां मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत की तस्वीर साफ़ हो गई है तो वहीं छत्तीसगढ़ में फिलहाल BJP 54 सीटों पर और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं 3 सीटों पर अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी आगे है। इसी बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जहां आखिरकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता खुल ही गया है।

डॉ. रमन सिंह की राजनांदगांव से शानदार जीत

कांग्रेस के लिए पहली जीत मिली है धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया को। उन्होंने 10 हजार वोटों के बड़े अंतर से बीजेपी के हरीशचंद राठिया को हराया है। वहीं अब तक 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके है। पूर्व सीएम व भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, सरगुजा के लुंड्रा से प्रबोध मिंज और रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू ने भाजपा के लिए जीत प्राप्त की है।

Chhattisgarh में बहुमत की ओर बड़ती BJP! रमन सिंह, प्रबोध और इंद्र कुमार को मिली बड़ी जीत

Chhattisgarh बनेगी किसकी सरकार?

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव परिणाम के पहले राउंड के रुझान आने शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत। डाक मत-पत्रों की काउंटिंग लगातार जारी है। भाजपा 49 सीटों और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के तीन दिग्गज नेता चरण दास महंत, रवींद्र चौबे और कवासी लखमा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों से पीछे| छत्तीसगढ़ में बीजेपी, कांग्रेस से आगे |

बस्तर की 12 में से 6 सीटों पर BJP को बढ़त

अब तक के रुझान देखकर और तीसरे चरण के वोटिंग के बाद ऐसा लग रहा है जैसे प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा को सत्ता में वापसी कराई है। कांग्रेस-भाजपा 45-43 सीटों की बराबर पर। वहीं 2 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे रहे है। बस्तर की 12 में से 6 सीटों पर BJP को बढ़त। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है जिसमें छत्तीसगढ़ की साजा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे पीछे |

यह भी पढ़े :- MP Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश में फिर मामा सरकार! CM शिवराज कांग्रेस के विक्रम मस्ताल से 13500 वोट से आगे

Chhattisgarh में बहुमत की ओर बड़ती BJP! रमन सिंह, प्रबोध और इंद्र कुमार को मिली बड़ी जीत

CG Election Results 2023 Live

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कमल और पंजे के बीच कांटे की टक्कर, कांग्रेस 45, भाजपा 44 पर आगे। राज्य में लगातार 90 विधानसभा सीटों के लिए डाक मत-पत्रों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM मशीने खोले जाएंगे। सबसे पहले मनेंद्रगढ़ और भिलाई के नतीजे आएंगे। नारायणपुर से BJP प्रत्याशी केदार कश्यप आगे।

भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी 3000 वोट से आगे

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, 46 कांग्रेस, 33 सीटों पर भाजपा आगे। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व IAS ओपी चौधरी 3000 वोट से आगे। रायपुर संभाग की रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस पंकज शर्मा आगे | रायपुर उत्तर से कांग्रेस कुलदीप जुनेजा आगे| रायपुर दक्षिण से BJP बृजमोहन अग्रवाल आगे| राजनांद गांव से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कांग्रेस से बढ़त लेकर आगे हैं|

CG Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, भाजपा 49 सीटों Chhattisgarh में बहुमत की ओर बड़ती BJP! रमन सिंह, प्रबोध और इंद्र कुमार को मिली बड़ी जीतऔर कांग्रेस 39 सीटों पर आगे

CM भूपेश बघेल भाजपा प्रत्याशी से आगे

छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस सरकार! शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, भाजपा 38 पर आगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव परिणाम के पहले रुझान आने शुरू हो गए हैं। सुबह 8 बजे से ही डाक मत-पत्रों की गिनती जारी है। आपको बता दें शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिला है। कांग्रेस राज्य में 46 सीट पर आगे है, वहीं भाजपा 37 सीट पर आगे चल रही है। पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। cm भूपेश बघेल भाजपा प्रत्याशी से आगे।

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, कांग्रेस 40, BJP 30 पर आगे। छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगना और मध्यप्रदेश सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव के डाक मतपत्रों की गिनती जारी। जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है तो वहीँ राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त हांसिल कर ली है। और तेलंगना में एक बार फिर जनता का रुझान BRS की ओर दिख रहा है।

Leave a Comment