Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding: 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा। राजस्थान की आन-वान-शान झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर बॉलीवुड के बड़े इवेंट की गवाह बनने जा रही है। शहर की गालियाँ, किले और हेरीटेज साइट्स एक बार फिर सितारों की चमक धमक से रोशन होने वाले है। क्योंकि मीडिया रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और हिंदी फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की इसी महीने उदयपुर में शादी होने वाली है।
23 और 24 सितंबर को होगी शादी की रस्में
अब तक मिली जानकारी के अनुसार (Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding) शादी का इवेंट यानि शादी की सभी रस्में परिवार के करीबी लोगों और रिश्तेदारों के बीच उदयपुर में 23 और 24 सितंबर को होगी। कहा जा रहा है कि इसमें परी और राघव के जान पहचान की कई बड़ी हस्तियां जुटेंगी। साथ ही यह कपल शादी के दौरान ज्यादा भीड़-भाड़ न करते हुए केवल अपने करीबी लोगों के साथ अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण भाग की शुरुआत करने जा रहे है। इसी के अनुसार होटल की बुकिंग की जा रही है। आपको बता दें आधिकारिक तौर पर परी और राघव दोनों की तरफ से अब तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़े :- Movies Based On Space: बॉलीवुड के इन सितारों ने कराई दर्शकों को अंतरिक्ष की सैर, देखिए स्पेस पर बनी फिल्में
See you tomorrow! 💎 pic.twitter.com/qDpKeK1D5p
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 4, 2023
Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding
दरअसल शादी की इन बातों ने तब जोर पकड़ा जब कुछ हफ्तों पहले परिणीति चोपड़ा उदयपुर आई थी और यहां शादी के लिए कई हेरिटेज और होटल्स का विजिट किया था। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो परिणीति ने उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की थी और उदयपुर में शादी की रस्मे करने के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। आपको बता दें परिणीति उदयपुर के पहले राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी जयपुर भी गई थीं और वहां भी शादी के इवेंट के लिए विजिट की थी। लेकिन उदयपुर और जयपुर में से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में अपनी शादी (Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding) करने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़े :- Haddi: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हड्डी’ का ट्रेलर रिलीज, एक्टिंग देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
राघव और परी की शादी में ये हस्तियां करेंगी शिरकत
कहा जा रहा है कि परिणीति और राघव ने (Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding) शादी के लिए उदयपुर की फेमस सितारा होटल को बुक किया है। जहाँ पहले भी कई हस्तियाँ शादी के बंधन में बंध चुके है। परी और राघव की शादी का इवेंट उदयपुर के सबसे आलिशान जगहों में से एक लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे और रिश्तेदारों और मेहमानों को यहीं ठहराया जाएगा। कपल ने दोनों 5 स्टार होटल में बुकिंग कर दी है, साथ ही शादी की तैयारियां भी शुरूकर दी है।
कब से शुरू होंगी राघव और परी की शादी की रस्में
इसमें गेस करने वाली तो कोई बात ही नहीं है की शादी में कौन कौन शामिल होगा ? ये तो लाजमी है की शादी एक राजनेता और अभिनेत्री की है इसलिए इस शादी में भी राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे आएंगे। सूत्रों की मानें तो मेहंदी, हल्दी, और संगीत के कार्यक्रम 23 सितंबर को शुरू होंगे, जिनमें दोनों परिवारों के प्यारे दोस्त और परिवार सदस्य भाग लेंगे। इसके बाद, शादी के बाद का आयोजन गुरुग्राम में रिसेप्शन के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सहित कई फिल्मी हस्तियों का भी शामिल होने की उम्मीद है।
1 thought on “Raghav Chadha and Parineeti Chopra Wedding: 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा”