Mumbai-Howrah Train Accident: झारखंड रेल हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों की मौत पर शुरू हुई सियासत। झारखंड के चक्रधरपुर में मंगलवार (30 जुलाई) की सुबह एक ट्रेन दुर्घटना हुई। ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस चक्रधरपुर के पास पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। इस घटना में शामिल लोकोमोटिव का नंबर 37077 है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्रेन हादसे की सूचना मिलने पर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला के जिलाधिकारियों को तुरंत घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि घायलों को सभी आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाए और इसकी जानकारी भी प्रदान की जाए।
Jharkhand: Train No. 12810 Howara-CSMT Express derailed near Chakradharpur, between Rajkharswan West Outer and Barabamboo in Chakradharpur division at around 3:45 am. ARME with Staff and ADRM CKP on site. 6 persons have been injured. All have been given first aid by the Railway… pic.twitter.com/dliZBvtoFk
— ANI (@ANI) July 30, 2024
Mumbai-Howrah Train Accident
सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन दुर्घटना राजखरस्वान वेस्ट आउटर और बाराबंबू स्टेशन के बीच सुबह करीब 4.00 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की चिकित्सा टीमों ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया है। साइट पर स्टाफ और एडीआरएम सीकेपी के साथ एआरएमई मौजूद हैं। सभी घायलों को भारतीय रेलवे की चिकित्सा टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़ें है- रामेश्वरम कैफे के ब्लास्ट से बहुत लोग है गंभीर जाने ये दुर्घटना है या किसी की लापरवाही
train हादसे पर शुरू हुई सियासत
इस घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यह सरकार पेपर लीक की तरह ही रेल दुर्घटनाओं में रिकॉर्ड बनाना चाहती है।सपा प्रमुख ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “यह सरकार रेल दुर्घटनाओं में रिकॉर्ड बनाना चाहती है…”
“उन्होंने आगे कहा पेपर लीक मामले में भी भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड बनाया और अब रेल दुर्घटनाएं…. सरकार केवल बड़े दावे करती है। लोगों की जान जा रही है। ऐसे हादसे भविष्य में न हों, इसके लिए सरकार को कुछ करना चाहिए।”