मुंबई में क्रूरता की सारी हदें पार! 40 दिनों तक जंगल में भूखी-प्यासी जंजीरों से बंधी मिली विदेशी महिला। सपनों की नगरी मुंबई से एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सामंतवाड़ी के पास जंगल में लोहे की जंजीरों से बंधी एक अमेरिकन महिला पाई गई।
इस महिला की आपबीती सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। बताया जा रहा है कि यह विदेशी महिला पिछले 40 दिनों से भूखी प्यासी जंगल में बंधी हुई थी। ये कयास लगाए जा रहे है कि उसके भारतीय पति ने उससे छुटकारा पाने के लिए उसे गलत और खतरनाक दवाएं भी दी थीं। अभी पुलिस ने महिला की हालत को ध्यान में रखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुंबई में महिला के साथ क्रूरता
पुलिस ने अमेरिकी दूतावास को जानकारी देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान कुछ ऐसी जानकारियाँ सामने आई हैं, जिन्हें सुनकर खुद पुलिस भी अचंभित है। अमेरिका में रहने वाली इस महिला का नाम ललिता काई कुमार एस के रूप में पहचाना गया है।
अमेरिका में रहने के समय वह एक प्रसिद्ध बेली डांसर और योगा शिक्षिका थीं। वह योगा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थीं, इसलिए आगे की पढ़ाई के लिए भारत आईं। यहां योगा ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात तमिलनाडु के एक युवक से हुई।
पुलिस को चरवाहों ने दी थी महिला की खबर
उसी समय ललिता ने भारत में ही रहने का निर्णय लिया और उस युवक से शादी कर ली। लगभग 40 दिनों से भूखी-प्यासी इस महिला को बोलने में कठिनाई हो रही थी। चरवाहों ने सबसे पहले इस महिला को देखा था, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार, इस महिला को सावंतवाड़ी तालुका के सोनुरली रोनापाल के जंगल से छुड़ाया गया है। यहां यह महिला लोहे की जंजीरों से बंधी हुई थी। रविवार को चरवाहों ने उसे इस हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, महिला के मोबाइल फोन की जांच में कई चीजें स्पष्ट हो गई हैं, लेकिन अभी भी घटनाक्रम की पूरी कड़ियां जुड़नी बाकी हैं।