ताइवान के चारों ओर सैन्य अभ्यास कर रहे चीन ने एक बार फिर से ताइवानी सरकार को चेताया है।
गुरुवार को अभूतपूर्व रूप से दर्जनों युद्धक विमानों और आर्मडा के साथ चीन ने युद्धाभ्यास शुरू किया है।
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान के आसपास उसका सैन्य अभ्यास द्वीप पर 'सत्ता पर कब्जा' करने की उसकी क्षमता का परीक्षण करने के लिए है।
चीन का यह अभ्यास ताइवान में नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के शपथ लेने के बाद किया जा रहा है।
लाई चीन पर आक्रामक रहे हैं और ताइवान की संप्रभुता और विशिष्ट पहचान की वकालत करते हैं।
पीएलए ने गुरुवार सुबह अभ्यास शुरू कर दिया।
चीन ने ताइवान और उसके बाहरी द्वीपों के आसपास युद्धपोत और लड़ाकू जेट भेजे हैं।
उसने इसे ताइवान के अलगाववादी कृत्यों के लिए एक कड़ी सजा कहा है।
शुक्रवार को पीएलए के पूर्वी थिएटर कमांड ने कहा कि वह संयुक्त रूप से सत्ता पर कब्जा के लिया हमले शुरू कर दिए।
क्षेत्रों पर कब्जा करने की क्षमता का परीक्षण करने के लिए ताइवान द्वीप श्रृंखला के दोनों किनारों पर अभ्यास कर रहे हैं।
चीन ने अपने दो दिवसीय अभ्यास में थलसेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट बल के संयुक्त अभियान शामिल हैं।
ये ताइवान जलडमरूमध्य में आयोजित किया जा रहा है।
Thank You For Watching Up Nextमहिला सामाजिक कार्यतकर्ता की गिरफ्तारी पर गोवा के सैकड़ों लोगों ने किया अवरुध्य