ये है दिग्गज कन्नड़ अभिनेता द्वारकिश के जीवन से जुड़ी कुछ बड़ी बातें

credit-all-pic by pintrest

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता बंगल शामा राव द्वारकानाथ का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है।

अपने फिल्मी करियर में उन्होने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया।

हास्य किरदारों की वजह से वे घर-घर में काफी ज्यादा लोकप्रिय थे।

उन्हें द्वारकिश के नाम से भी जाना जाता था।

अपने फिल्मी करियर में करीब 50 फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया।

आदु आता आदु' गाने से गायक किशोर कुमार को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से परिचय कराने का श्रेय उन्हें ही जाता है।

उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया था।

द्वारकिश ने 1966 में थुंगा पिक्चर्स के बैनर तले 'ममथेया बंधन' का सह-निर्माण करके इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी।

उन्होंने अपनी फिल्म 'मेयर मुथन्ना' से एक निर्माता के रूप में बड़ी सफलता हासिल की।

इस फिल्म में कन्नड़ मैटिनी आइडल डॉ. राजकुमार और भारती मुख्य भूमिकाओं में थे।

मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि द्वारकिश एक हास्य अभिनेता, नायक और सहायक अभिनेता के रूप में किरदारों में जान डाल देते थे।

Thank you for watching                 Up Next क्या आप जानते है भारतीय रेलवे सिर्फ ट्रेनों से गुटखा के दाग मिटाने में करती है1200 करोड़ से अधिक का खर्चा