UP Police Constable Admit Card 2024: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप। बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप और प्रवेश पत्र आज 10 फरवरी को जारी कर दिया है। आपको बता दें इसकी जानकारी उत्तरप्रदेश PRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर सांझा की गई हैI
कैसे डाउनलोड करें UP Police Constable Admit Card 2024
परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवार ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024’ के लिए अपना एडमिट कार्ड हमारे इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकते है। आपको बता दें योगी सरकार द्वारा जारी इस प्री एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी के परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा का समय और डेट संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैI अभ्यर्थी ध्यान दें कि आज जारी हुआ एडमिट कार्ड केवल सिटी इंटी मेशन स्लिप है जिसमें केवल उम्मीदवारों के परीक्षा शहर का नाम होगाI
UP Police Constable Admit Card 2024 डाउनलोड लिंक
जबकि मैन एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाए। अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अपने शहर का विवरण डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, वे किसी भी सहायता के लिए 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं।