Shri Ram Mandir Murti:- राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली प्रतिमा अद्भुत है इसमें एक साथ होंगे दो भगवान के दर्शन। राम लल्ला की प्रतिमा के दर्शन करने को अब हमें 22 जनवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि राम लल्ला की प्रतिमा की कुछ छवियाँ उनकी प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही हमारे सामने आयी है और अयोध्या के राम मंदिर में हो रही तैयारियों ने अब और भी जोर पकड़ लिए है क्योंकि अब भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में अब बहुत कम समय बचा है।
जाने किस ने बनाई है राम लल्ला की प्रतिमा:- जैसा कि आप जानते है की भगवान श्री राम की जिस मनोहर प्रतिमा की स्थापना मंदिर में की जायेंगे उस प्रतिमा की कुछ झलक राम लल्ला के भक्तों के सामने आयी है। गर्भगृह में स्थापित होने वाली राम लल्ला की प्रतिमा बहुत ही अद्धभुत है सूत्रों से पता चला है गर्भगृह में स्थापित होने वाली प्रतिमा राम लल्ला की खड़ी मूर्ति है और उनके हाथों में धनुष-बाण लिए हुए है इस प्रतिमा का रंग नीला है जो इसकी शोभा और भी ज्यादा बढ़ा रही है
Shri Ram Mandir Murti
इस प्रतिमा की विशेषता यह की इस प्रतिमा में आप भगवान श्री राम के साथ भगवान विष्णु के दर्शन भी कर सकते है इस प्रतिमा की लंबाई लगभग 8 फीट है और यह प्रतिमा कमल के फूल पर स्थापित होगी औरन इस प्रतिमा की खास बात है कि आप एक साथ भगवन के दो अवतारों के दर्शन कर सकते है