Sahara Shree: सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय ने दुनिया को कहा अलविदा। सहारा इंडिया के मालिक और देश के जाने माने कारोबारी सुब्रत रॉय ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि सुब्रत पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे, इसलिए परिवार द्वारा उन्हें काफी दिनों पहले अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां सुब्रत का इलाज किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार 14 नवंबर की देर रात महाराष्ट्र के मुंबई की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
Sahara Shree को बड़ा झटका
उनके अकस्मात निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। Sahara Shree Group के सुब्रत रॉय का यूँ अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना किसी अभूतपूर्व छति से कम नहीं है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज 15 नवंबर को उनका (Subrata Roy) पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा स्टेट लाया जाएगा, जहां परिवार जन और करीबी दोस्तों उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार उनके पैतृक शहर लखनऊ में किया जाएगा।
PM Kisan Samman: PM मोदी कल जारी करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 15वीं किस्त
सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2023
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
Subrata Roy Sahara
इसके लिए उनके पार्थिव शहरी को लखनऊ ले जाया जा रहा है। जहाँ परिवार जन और कुछ खास लोगों की मौजूदगी में (Sahara Shree) उनका अंतिम संस्कार (Subrata Roy Funeral) किया जाएगा। सहारा ग्रुप के चीफ सुब्रत रॉय के निधन पर देश दुनिया की कई जानी मानी हस्तियों ने दुःख और शोक संवेदना व्यक्त की है। इस लिस्ट में आम नागरिक, दिग्गज बिजनेसमैन, राजनेता और अभिनेता शामिल हैं।

कैसे Sahara Shree बना नंबर वन
सुब्रत रॉय के (Sahara Shree) अकस्मात निधन पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना दुःख व्यक्त करते हुए कहा,सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार के लोगों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति!

अखिलेश यादव ने व्यक्त किया दुःख (Sahara Shree)
योगी आदित्यनाथ के आलावा सपा यानि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सुब्रत रॉय की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, सहारा श्री के प्रमुख सुब्रत रॉय के यूँ अचानक दुनिया को अलविदा कहने से उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हुई हैं क्योंकि सुब्रत एक सफल बिजनेसमैन के साथ-साथ बहुत ही संवेदनशील और विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने बिना प्रसिद्धी की इच्छा किए अनगिनत लोगों की मदद की और उनका सहारा बने।

Sahara Shree से जुड़ी हस्तियां
हम सुब्रत रॉय को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं। अपने दम पर देश-विदेश में नाम कमाने वाले सुब्रत रॉय के अकस्मात निधन पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव ने भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, आज सुबह ही मुझे सहाराश्री के मालिक सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद खबर मिली है। मैं प्राथना करता हूँ कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम कष्ट को सहने की ताकत दें। सुब्रत रॉय के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
1 thought on “Sahara Shree: सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय ने दुनिया को कहा अलविदा”