Ration Card Cancelled: भारत सरकार ने खारिज किए 5.8 करोड़ लोगों के राशन कार्ड,,इन आसान स्टेप्स से चेक करें आपको राशन मिलेगा या नहीं

mpexpress09

Ration Card Cancelled: भारत सरकार ने खारिज किए 5.8 करोड़ लोगों के राशन कार्ड,,इन आसान स्टेप्स से चेक करें आपको राशन मिलेगा या नहीं
WhatsApp Group Join Now

Ration Card Cancelled: भारत सरकार ने खारिज किए 5.8 करोड़ लोगों के राशन कार्ड,,इन आसान स्टेप्स से चेक करें आपको राशन मिलेगा या नहीं। भारत में गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। देश में करोड़ों लोग राशन कार्ड धारक हैं। राशन कार्ड के माध्यम से सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत नागरिकों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराती है।

इसके अलावा, राशन कार्ड के जरिए अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलता है। हाल ही में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार ने लगभग 5.8 करोड़ राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। सवाल यह उठता है कि सरकार ने ऐसा क्यों किया और किन वजहों से ये कार्ड रद्द हुए? आप भी जांच लें कि कहीं आपकी जानकारी इस लिस्ट में तो नहीं।

Ration Card Cancelled: भारत सरकार ने खारिज किए 5.8 करोड़ लोगों के राशन कार्ड,,इन आसान स्टेप्स से चेक करें आपको राशन मिलेगा या नहीं

फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने पहले ही सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी अनिवार्य करने की जानकारी दी थी। इसके लिए दो से तीन बार समय सीमा भी तय की गई थी। लेकिन कई कार्ड धारकों ने समय पर ई-केवाईसी नहीं करवाई। साथ ही, बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड बनाए गए थे, जिनका उपयोग लोग गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कर रहे थे।

क्यों रद्द किए गए राशन कार्ड (Ration Card Cancelled)

इसी वजह से सरकार ने कार्रवाई करते हुए फर्जी राशन कार्ड रद्द कर दिए। सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य मंत्रालय ने देश में 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। भारत के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में डिजिटलीकरण के कारण कई सुधार हुए हैं। इस प्रक्रिया ने फर्जी राशन कार्ड धारकों की पहचान करने में काफी मदद की है।

Ration Card Cancelled: भारत सरकार ने खारिज किए 5.8 करोड़ लोगों के राशन कार्ड,,इन आसान स्टेप्स से चेक करें आपको राशन मिलेगा या नहीं

यह भी पढें- Sukanya Samriddhi Yojana: साल के अंत में मोदी सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा! सुकन्या समृद्धि योजना पर 0.20 प्रतिशत बढ़ी ब्याज दर

ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य

भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय ने पहले ही सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश जारी कर दिया था। इसके लिए सरकार ने एक समयसीमा भी तय की थी। हालांकि, कई राशन कार्ड धारकों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की, जिसमें बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड धारक भी शामिल थे।

सरकार ने इन फर्जी कार्ड धारकों को चिन्हित कर उनके राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। यदि आप भी राशन कार्ड का उपयोग करते हैं, तो 31 दिसंबर 2025 तक अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें। अन्यथा, आपका राशन कार्ड भी रद्द किया जा सकता है।

Leave a Comment