MP Pre Agriculture Test 2025: कृषि से जुड़े कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी। MP PAT 2025 की परीक्षा तारीख घोषित, आवेदन प्रक्रिया और शुल्क की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
अगर आप कृषि क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह शानदार मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने MP PAT 2025 (Pre Agriculture Test) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी बातें और आवेदन प्रक्रिया अब उपलब्ध है।
आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख : 24 जून 2025
- फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: 8 जुलाई 2025
- फॉर्म में त्रुटि सुधार की अंतिम तारीख: 24 जून से 13 जुलाई 2025
- परीक्षा आरंभ होने की तिथि: 26 जुलाई 2025 (शनिवार)

MP PAT 2025 की आवेदन शुल्क
परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग: ₹500
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि): ₹250
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सही जानकारी भरें और शुल्क का भुगतान समय पर करें।
कौन दे सकता है ये परीक्षा? (MP PAT 2025 )
जो छात्र कक्षा 12वीं में कृषि विषय के साथ पढ़ाई कर रहे हैं या पास कर चुके हैं और बीएससी ऑनर्स (कृषि/उद्यानिकी/वानिकी) या बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा जरूरी है।
क्या है इस परीक्षा का महत्व?
आपको बता दें MP PAT परीक्षा के जरिए कृषि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इक्क्षा रखने वाले योग्य छात्रों को मध्य प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों में डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलता है। यह परीक्षा आपके कृषि करियर की शुरुआत का दरवाज़ा है।

यह भी पढ़ें- बेरोजगारों के लिए बड़ी खबर! SSC CHSL में 3700 पदों पर निकली बंपर भर्ती
कहाँ से मिलेगी पूरी जानकारी?
MP कर्मचारी चयन मंडल ने PAT परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी बातें — जैसे परीक्षा का सिलेबस, नियम, गाइडलाइन आदि — अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। छात्र वहां जाकर विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP PAT 2025: अगर आप भी कृषि के क्षेत्र में प्रोफेशनल डिग्री हासिल करना चाहते हैं, तो MP PAT 2025 आपके लिए एक जरूरी कदम है। परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू करें और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना न भूलें।