MP Election: मध्यप्रदेश में 5वीं बार शिवराज सरकार! लाड़ली बहनों ने CM शिवराज का किया भव्य स्वागत

mpexpress09

Updated on:

MP Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश में फिर एक बार मामा सरकार! लाड़ली बहनों ने डूबाई कमलनाथ की लुटिया
WhatsApp Group Join Now

MP Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश में 5वीं बार शिवराज सरकार! लाड़ली बहनों ने CM शिवराज का किया भव्य स्वागत। जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस के लखन घनघोरिया 27348 वोट से आगे, सिहोरा विधानसभा सीट पर भाजपा के संतोष बरकड़े 37462 वोट से आगे, जबलपुर उत्तर सीट से बीजेपी के अभिलाष पांडे करीब 12000 वोट से आगे, पनागर सीट से बीजेपी के सुशील तिवारी करीब 23000 वोट से आगे, जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी एवं सांसद राकेश सिंह करीब 23487 वोट से आगे | बैतूल जिले की सभी पांचो सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे है।

मध्यप्रदेश में फिर एक बार मामा सरकार! लाड़ली बहनों ने डूबाई कमलनाथ की लुटिया। अब तक रुझान में भारतीय जनता पार्टी को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलता नजर आ रहा है। बता दें अब तक हुई मतगणना के अनुसार भाजपा 161 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि 1 विधानसभा सीट पर अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी आगे है। किसी भी पार्टी को मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए यानि बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।

मैं मर भी गया तो राख के ढेर से...', छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज ने कांग्रेस  पर साधा निशाना - madhya pradesh election shivraj singh chauhan congress  attack kamalnath ntc - AajTak

मध्यप्रदेश में ‘लाड़ली बहना’ लहर, भाजपा बहुमत के पार! फ़िलहाल BJP (भारतीय जनता पार्टी) 157 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मध्यप्रदेश की 3 सीट पर अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी आगे हैं। अब तक जिन सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, उनमें से 41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार वोटों से भी कम है। आपको बता दें भाजपा को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के लिए 116 सीट चाहिए। रुझान में भाजपा को बढ़त के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई दी।

MP में शिवराज सिंह की 'लाडली बहना योजना' क्या BJP को वोट दिला पाएगी

CM शिवराज कांग्रेस के विक्रम मस्ताल से 13500 वोट से आगे

मध्यप्रदेश में फिर मामा सरकार! BJP 157, कांग्रेस 72 सीट पर आगे। इंदौर में राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी 9500 वोट से पीछे | MP में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी के विवेक बंटी साहू से 9000 वोट से आगे | एमपी में बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के विक्रम मस्ताल से 13500 वोट से आगे | एमपी में निवास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 5500 वोट से आगे |

विश्वास सारंग 6100 वोटो से आगे

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग 6100 वोटो से आगे चल रहे है। BJP 150, कांग्रेस 78 सीट पर आगे चल रही है। वहीं भोपाल से कांग्रेस नेता आरिफ मसूद आगे तो भोपाल दक्षिण सीट से कांग्रेस नेता पीसी शर्मा पीछे चल रहे है। भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग 6100 वोटो से आगे| केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे |

यह भी पढ़े :- Rajasthan Election Results 2023 Live: पहले राउंड में भाजपा बहुमत की ओर! भाजपा 126 कांग्रेस 61 सीटों पर आगे

MP Election Results 2023 Live

MP Election Results 2023 update

MP में 230 सीटों का रुझान, शुरुआती चरण में भाजपा बहुमत की ओर; BJP 150, कांग्रेस 78 सीट पर आगे | एमपी बुरहानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस 2000 वोट से आगे | एमपी में देवास जिले की सोनकच्छ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भाजपा प्रत्याशी से पीछे | बालाघाट सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन पीछे |

डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी आगे

शुरुआती रुझान में बहुमत की ओर भाजपा! BJP 133, कांग्रेस 99 सीट पर आगे। सांची विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हुए | एमपी में डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी कांग्रेस के सुरेश राज से 1200 वोट से आगे | एमपी कटनी में विजय राघवगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक 1800 वोट से आगे |

MP Election Results 2023 Live

आरिफ मसूद भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह से आगे

एमपी भोपाल में मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस के आरिफ मसूद भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण सिंह से आगे | एमपी भोपाल दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी कांग्रेस के पीसी शर्मा से आगे। मध्यप्रदेश में पलटी बाजी, शुरुआती रुझानों में बहुमत की ओर कमल! BJP 135, कांग्रेस 88 सीट पर आगे। इंदौर की महू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री उषा ठाकुर 800 वोट से आगे | एमपी मुरैना में 6 सीटों पर कांग्रेस आगे। चित्रकूट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी आगे।

दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम आगे

मध्यप्रदेश में पलटी बाजी, शुरुआती रुझानों में BJP 112 और कांग्रेस 79 सीटों पर आगे। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम आगे है। जबकि मंत्री मोहन यादव और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पीछे चल रहे है। सांची से स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी पीछे | एमपी के उदयपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल आगे |

काउंटिंग अपडेट्स…

मध्यप्रदेश में BJP 65, कांग्रेस 57 सीट पर आगे, दतिया से नरोत्तम मिश्रा आगे।छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगना और मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। पहला रुझान आज सुबह 9 बजे आ सकता है। और दोपहर 12 बजे तक ये तय हो जाएगा की मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। शुरुआती रुझानों में BJP 75 और कांग्रेस 60 सीटों पर आगे है। 3 सीटों पर अन्य आगे हैं।

Leave a Comment