Monu Manesar: पुलिस के चंगुल में फंस ही गया नूहं हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर, हाई अलर्ट पर पुलिस फोर्स  

mpexpress09

Updated on:

Monu Manesar
WhatsApp Group Join Now

Monu Manesar Arrested: पुलिस के चंगुल में फंस ही गया नूहं हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर, हाई अलर्ट पर पुलिस फोर्स। मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसे 14 दिन की अवधि कहा जा रहा है। उन्हें बजरंग दल के सदस्य के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद नूंह में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अगस्त महीने में, मोनू मानेसर पर सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्ट करने का आरोप है, जिसके परिणामस्वरूप नूंह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। आपको बता दें मोनू मानेसर के असली नाम मोहित यादव है।

क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार किया, फिर उसे न्यायिक तरीके से हिरासत में लिया गया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर (Additional director general of police) ममता सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पूरे हरियाणा में गोरक्षक के नाम से मशहूर मोनू मानेसर को पुलिस ने आज यानि 12 सितंबर मंगलवार को हिरासत में ले लिया था। क्योंकि बीते फरवरी माह में मोनू मानेसर उर्फ़ मोहित के खिलाफ 2 मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो Monu Manesar पर ही नूंह में हुई हिंसा के लिए भीड़ को उकसाने और मार काट करने के आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़े :- Teachers Day: इस शिक्षक दिवस जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

वीडियो में साफ दिख रहा Monu Manesar

इस घटना एक वीडियो भी शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कथित तौर पर उस वीडियो में सादे कपड़े पहने हुए कुछ लोगों द्वारा मोनू को हिरासत में लेते दिखाया गया है। जैसा की हमने बताया मोनू मानेसर का असली नाम मोहित यादव है। हरियाणा के शांति प्रिय इलाके नूंह में 31 जुलाई को एक धार्मिक त्यौहार के दौरान जो हिंसा हुई थी उससे पहले मानेसर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उसने बताया था कि वह हिंदू धर्म की पवित्र बृज मंडल जलाभिषेक शोभायात्रा में शामिल होने वाला है। साथ ही उसने वीडियो जारी कर बड़ी संख्या में लोगों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़े :- Chandrayaan-3: चाँद पर चमका भारत का चंद्रयान! दुनिया ने देखा ISRO का चंद्रविजयी अभियान

Who is Monu Manesar, Bajrang Dal member accused in Bhiwani deaths case -  India Today

1 thought on “Monu Manesar: पुलिस के चंगुल में फंस ही गया नूहं हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर, हाई अलर्ट पर पुलिस फोर्स  ”

Leave a Comment