Ladli Behna Yojana 9vi kist: मध्यप्रदेश सरकार…सौगातों का शनिवार! CM मोहन यादव आज 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में डालेंगे राशि

mpexpress09

Ladli Behna Yojana 9vi kist: मध्यप्रदेश सरकार...सौगातों का शनिवार! CM मोहन यादव आज 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में डालेंगे राशि
WhatsApp Group Join Now

Ladli Behna Yojana 9vi kist: मध्यप्रदेश सरकार…सौगातों का शनिवार! CM मोहन यादव आज 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में डालेंगे राशि। आज 10 फरवरी है, जिसका मध्यप्रदेश की महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि आज भाजपा सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ की 9वी किस्त डाली जाएगी। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11:30 बजे मंडला जिले से सभी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 9वीं किस्त की राशि का ट्रांसफर करेंगे।

मंडला में होगा ‘लाड़ली बहना योजना’ कार्यक्रम

इस बात की जानकारी खुद मध्यप्रदेश के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कल मंडला से “लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana)” के अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों के खाते में ₹1576 करोड़ की राशि डाली जाएगी। आपको बता दें यह दूसरा मौका है, जब प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजेंगे। इससे पहले 7 किस्ते पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने भेजी थी।

यह भी पढ़ें- Lakhpati didi Scheme: मोदी सरकार की 12 हजार 61 करोड़ की ‘लखपति दीदी योजना’ क्या है, जानिए इससे आप भी कैसे बन सकतीं है लखपति

Ladli Behna Yojana 9vi kist

Ladli Behna Yojana कार्यक्रम के लिए BJP द्वारा मंडला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। जिसमें मध्यप्रदेश की कई बड़ी राजनैतिक हस्तियां शामिल होंगी। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से यह BJP के लिए बेहद अहम है। इसीलिए आज 10 फरवरी को सीएम यादव मंडला दौरे पर रहेंगे। लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करने के आलावा CM यादव मंडला में 134 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पणभी करने वाले है।

Leave a Comment