Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! सोनिया गांधी के वर्षों पुराने साथी अशोक चव्हाण ने मुसीबत में छोड़ा साथ

mpexpress09

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! सोनिया गांधी के वर्षों पुराने साथी अशोक चव्हाण ने मुसीबत में छोड़ा साथ
WhatsApp Group Join Now

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! सोनिया और राहुल के वर्षों पुराने साथी अशोक चव्हाण ने मुसीबत में छोड़ा साथ, BJP होंगे शामिल। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा धक्का लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। चव्हाण अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस समय, अशोक चव्हाण के साथ 2 से 4 कांग्रेस विधायक भी हैं, जिन्हें भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

Maharashtra Congress में बड़ा खेला

कांग्रेस के नगरसेवक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी अशोक चव्हाण (Ashok Chavan ) को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेज सकती है। अशोक चव्हाण के इस्तीफे से पहले मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सिद्दीकी अब अजित पवार गठबंधन (एनसीपी) में शामिल हो चुके हैं, जबकि देवड़ा अब शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) के अध्यक्ष नाना पटोले से नाराज थे।

यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में आज CM नीतीश कुमार की अग्निपरीक्षा, तेजस्वी मारेंगे बाजी या चलेगा नीतीश बाबू का सिक्का

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! राहुल गांधी के वर्षों पुराने साथी अशोक चव्हाण ने मुसीबत में छोड़ा साथ

दिग्गज नेता ने क्यों छोड़ी कांग्रेस (Ashok Chavan Resigns) ?

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इस पर इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की लहर उनके खिलाफ है। अशोक चव्हाण (Ashok Chavan ) नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष पद से भी अलग होने से नाराज थे, उनका मानना था कि पटोले की वजह से ही महाराष्ट्र में सरकार गिर गई। सूत्रों के अनुसार, अशोक चव्हाण ने पार्टी के उच्च नेतृत्व को बताया कि नाना पटोले को अध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें Maharashtra Congress का अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया था।

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका! राहुल गांधी के वर्षों पुराने साथी अशोक चव्हाण ने मुसीबत में छोड़ा साथ

चव्हाण के इस्तीफे के बाद नाना पटोले ने की दिल्ली यात्रा

अशोक चव्हाण ने 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य किया। उनके पिता, शंकरराव चव्हाण भी पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। चव्हाण ने 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम किया। उन्हें 1987 में पहली बार लोकसभा के सदस्य चुना गया था। इसके बाद, 1999 से 2014 तक तीन बार विधानसभा के सदस्य रहे। 2014 में दूसरी बार लोकसभा के सदस्य चुने गए थे।

Leave a Comment