CM मोहन यादव का ऐलान!! MP की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाए जाएंगे मत्स्य और पशुपालन कोर्स

mpexpress09

CM मोहन यादव का ऐलान!! MP की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाए जाएंगे मत्स्य और पशुपालन कोर्स
WhatsApp Group Join Now

मत्स्य और पशुपालन कोर्स: विकसित भारत 2047 के तहत भोपाल में हुई कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने रोजगार उन्मुख शिक्षा पर दिया जोर, कहा – स्किल और इनोवेशन से ही बनेगा नया भारत। आपको बता दें हालही में राजधानी भोपाल में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की बात कही। यह कार्यशाला विकसित भारत 2047 विजन के अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा विषय पर केंद्रित थी।

कार्यक्रम का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया गया, जिसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव दोनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर केवल डिग्री प्राप्त करने का नहीं, बल्कि स्किल और इनोवेशन पर फोकस करने का है। इसी सोच के साथ अब मध्यप्रदेश की यूनिवर्सिटीज में मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़े कोर्स शुरू किए जाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

दूध उत्पादन में एमपी तीसरे नंबर पर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश वर्तमान में दूध उत्पादन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है। राज्य में करीब 6 करोड़ पशुधन हैं, जो इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अब इस क्षेत्र में पहले स्थान पर पहुंचने का है और इसके लिए केवल एक वेटरनरी कॉलेज से काम नहीं चलेगा। इसलिए प्रदेश की यूनिवर्सिटीज में अब पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत जरूरी है।

CM मोहन यादव का ऐलान!! MP की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाए जाएंगे मत्स्य और पशुपालन कोर्स

70 से ज्यादा यूनिवर्सिटी और 10 हजार संस्थाएं

cm मोहन यादव ने बताया कि राज्य में 70 से अधिक सरकारी और निजी यूनिवर्सिटीज हैं, और 10 हजार से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाएं कार्यरत हैं। अब शिक्षा केवल डिग्री के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उपयोगी स्किल्स हासिल करने के लिए होनी चाहिए।

शिक्षा के साथ संस्कृति और मूल्यों पर जोर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय परंपरा और शिक्षा की विरासत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इतिहास में भारत के दुश्मनों ने हमारे विश्वविद्यालयों को खत्म करने की कोशिश की थी, जैसे कि नालंदा। इसलिए आज जरूरत है कि हमारी शिक्षा प्रणाली फिर से संस्कार, संस्कृति और ज्ञान के मूल में लौटे।

यूनिवर्सिटी बनाएं जिम्मेदार नागरिक

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि आज जरूरत है कि हमारी यूनिवर्सिटीज केवल पढ़े-लिखे नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक तैयार करें। इससे हमारा देश अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनेगा।

CM मोहन यादव का ऐलान!! MP की यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाए जाएंगे मत्स्य और पशुपालन कोर्स

यह भी पढ़ें- Modern Data Centre In MP: मध्यप्रदेश ने रखा टेक्नोलॉजी के नया युग में कदम!! MP में बनेगा खुद का डेटा सेंटर

लोकल इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स हों जरूरी

राज्यपाल ने यह भी सुझाव दिया कि यूनिवर्सिटीज को अपने क्षेत्र की इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स शुरू करने चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को वहीं रोजगार मिल सके और उन्हें पलायन न करना पड़े।

लक्ष्य: ऐसा भारत जहां पढ़ने विदेश न जाना पड़े

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि हम ऐसा भारत बनाना चाहते हैं, जहां के छात्र इतने सक्षम हों कि उन्हें पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत न पड़े। उन्हें अपने ही देश में श्रेष्ठ शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलें।


मत्स्य और पशुपालन कोर्स

मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा को रोजगार और स्किल से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित नए कोर्स युवाओं के लिए न केवल ज्ञान का द्वार खोलेंगे, बल्कि रोजगार के नए रास्ते भी बनाएंगे। इस तरह के प्रयास विकसित भारत के निर्माण की ओर मजबूत कदम हैं।

Leave a Comment