Aaj Ka Rashifal: आज ग्रह नक्षत्र भी देंगे इन राशि वालों का साथ। वैसे तो हम सभी अपने जीवन को सफल बनाने और अपने निजी जीवन और व्यवसायिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करते है, लेकिन हमारे जीवन में कई ऐंसे दिन आते है जब लाख कोशिशों के बाद भी हमारे बने बनाएं काम बिगड़ जाते है और हमें नुकसान झेलना पड़ता है। क्योंकि उस दिन हमारे ग्रह नक्षत्र हमारा साथ नहीं देते। इसलिए कहा जाता है जीवन में कुछ भी करने से पहले अपनी राशि और ग्रह नक्षत्रों से जुड़ी ख़ास बातें जरूर जान लें।
क्या है आपका Dainik Rashifal ?
आपको बता दें दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित प्रति दिन का फलादेश होता है, जो आपके जीवन में अहम किरदार निभाते है। आज के अपने इस लेख में हम आपके लिए सभी 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल (Aaj Ka Rashifal) विस्तार से बताने जा रहे है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का भी बारीकी से विश्लेषण किया जाता है।
यह भी पढ़े :- Guru Nanak Jayanti: दोस्तों और परिवार को इन शुभ संदेशों से दें गुरु नानक जयंती की बधाई!

मेष Aaj Ka Rashifal (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए काफी उत्तम रहने वाला है। आज आपका दिन निजी जीवन में विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। शुभ रंग- हरा, नीला शुभ अंक-4
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Aaj Ka Rashifal)
वृषभ राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते है कि कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट के साथ साथ मानसिक तनाव भी परेशान कर सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 1
मिथुन दैनिक राशिफल
ग्रह नक्षत्र कहते है कि कहते है कि सालों पुराने न्यायालय में चल रहे केस में आज आप विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में खोया हुआ आपका और आपके परिवार का सम्मान वापस लौट आएगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद खास है। आज आपकी कोई बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है। शुभ रंग- सभी रंग शुभ अंक- 6

कर्क (Cancer Today Horoscope)
यदि कर्क राशि से जुड़े लोग आज किसी बड़े कार्य को करने की योजना बना रहे है तो उसके लिए आपको काफी भागदौड़ और मशक्क्त करनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके व्यवसायिक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सब्र रखें जल्दबाजी न करें। शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 2
सिंह दैनिक राशिफल
आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताएं, यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इसलिए समय खराब न करते हुए दोस्तों और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते है। शुभ रंग-हरा शुभ अंक- 1
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन तनाव पूर्ण हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग विरोधी वर्ग से बचकर रहें। किसी भी बड़े लेनदेन को करने से पहले परिवार से सलाह जरूर ले। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 8

Libra Today Horoscope (तुला)
आज तुला राशि के लोग कुछ घरेलू समस्याओं के कारण परेशानी का सामना कर सकते है, जिससे मन में दुविधा और अशांती का भाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बदलते मौसम का विशेष ध्यान रखें। शुभ रंग-लाल शुभ अंक- 5
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से अपने करीबियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, सालों से अटका पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 3
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Aaj Ka Rashifal)
आज आप किसी अपने से विवाद होने के कारण तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती ना होने पर भी आप किसी मुसीबत में फस सकते है। इसलिए सावधान और सतर्क रहने बेहद जरुरी है। समय को देखते हुए क्रोध को शांत रखें। शुभ रंग-पीला शुभ अंक- 1
मकर (Capricorn Aaj Ka Rashifal)
आज का दिन मकर राशि के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। बस बिना हड़बड़ी के सोच विचार करके सही विकल्प का चयन करें। आपके परिवार में विवाह जैसा किसी मांगलिक कार्य के होने के योग बन रहे है। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 4

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। केवल वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ रंग-हरा शुभ अंक- 9
मीन (Pisces Aaj Ka Rashifal)
आज का दिन मीन राशि के लिए भागदौड़ और उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों को लेकर मित्र से विवाद हो सकता है, जिस कारण वर्षों की मित्रता में मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए मामले को शांति से सुलझाएं। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 8
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’