India broke many records in Test cricket: घरेलू मैदान पर टीम इंडिया ने तोड़े टेस्ट क्रिकेट के कई रिकॉर्ड,,, रोहित ब्रिगेड का शानदार प्रदर्शन। भारतीय कप्तान रोहित शर्मारोहित शर्मा
और यशस्वी जायसवाल ने पहले तीन ओवर में ही 50 रन बना लिए। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे तेज़ पचासा है।
इसके बाद, टीम इंडिया ने सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की साझेदारी ने यह रिकॉर्ड बनाया।
कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी की तूफानी पारी
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोला। यशस्वी ने हसन महमूद की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़ते हुए शानदार शुरुआत की। इसके बाद रोहित शर्मा ने खालिद अहमद की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाते हुए बांग्लादेशी टीम को चौंका दिया।
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान
रोहित का पहला छक्का सीधे टेंट पर जा गिरा। रोहित और यशस्वी की जोड़ी ने मिलकर केवल तीन ओवरों में भारत के 50 रन पूरे कर दिए, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज 50 रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवर में 50 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें – India vs Bangladesh 2nd Test: रोहित शर्मा की प्लेइंग 11 देख कर बांग्लादेश के उड़े होश, एक्सपर्ट भी रह गए हैरान
रोहित ब्रिगेड ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
61 गेंदों पर ही 100 रन पूरे हो गए।भारत ने सबसे तेज अर्धशतक बनाने के बाद सबसे तेज 100 रन का भी नया रिकॉर्ड बना दिया। हालांकि, यह रिकॉर्ड पहले से ही भारत के नाम था। टीम इंडिया ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 12.2 ओवर में 100 रन पूरे किए थे, लेकिन इस बार बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में 10.1 ओवर में ही 100 रन बना लिए।
ओवर के अनुसार टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक
- 10.1 – भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
- 12.2 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
- 13.1 – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, 2001
- 13.4 – बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2012
- 13.4 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कराची, 2022
- 13.4 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी, 2022
- 13.6 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पर्थ, 2012
भारत ने रचा छक्कों का नया इतिहास
भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला देश बन गया है। टीम इंडिया ने इस मामले में इंग्लैंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड ने 2022 में 89 छक्के लगाए थे, जबकि भारत ने 2021 में 87, न्यूजीलैंड ने 2014 में 81 और 2023 में भारत ने 71 छक्के मारे थे।