IND vs ENG 2nd Test 2025: यशस्वी जायसवाल इतिहास रचने के मुहाने पर, अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है और यह टेस्ट मैच उनके लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है। लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज्यादा निगाहें युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर टिकी रहेंगी, जो एक बड़े विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं।
शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड पर नजर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। उन्होंने सिर्फ 46 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब तक 38 पारियों में 40 छक्के जड़ चुके हैं। अगर वह आने वाले टेस्ट में 10 और छक्के लगा लेते हैं, तो अफरीदी का रिकॉर्ड टूट सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ खास है यशस्वी की बल्लेबाज़ी
यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 11 पारियों में 27 छक्के ठोके हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा हैं। भले ही वे दूसरे टेस्ट में 10 छक्के न मार पाएं, लेकिन उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए कुल 7 पारियों में 10 छक्के और चाहिए होंगे।

रोहित शर्मा भी होंगे पीछे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जो हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, उन्होंने 51 पारियों में टेस्ट में 50 छक्के लगाए थे। जायसवाल के पास यह रिकॉर्ड 38 पारियों में तोड़ने का सुनहरा मौका है, जिससे वह रोहित को भी पीछे छोड़ देंगे। अभी तक जायसवाल ने 20 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में 1903 रन बनाए हैं, और वो जल्द ही 2000 रन के आंकड़े को भी पार कर सकते हैं। उन्होंने अब तक 5 शतक और 10 अर्धशतक जमाए हैं।
एजबेस्टन में पहली जीत की तलाश में भारत
भारत ने अब तक एजबेस्टन में 8 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 में इंग्लैंड को जीत मिली और 1 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अगर शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो यह भारत की एजबेस्टन में पहली टेस्ट जीत होगी।

यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra: डायमंड लीग 2023 में इतिहास रचने से चुके नीरज चोपड़ा, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
🔥 IND vs ENG 2nd Test 2025
दूसरे टेस्ट में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि इतिहास रचने की उम्मीद भी की जा रही है। यशस्वी जायसवाल जिस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, उससे फैंस को उम्मीद है कि वह न सिर्फ अफरीदी और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, बल्कि भारत को एजबेस्टन में पहली जीत भी दिलाएंगे।