Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में “प्रकृति के प्रहार” से 60 मौत! रद्द हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

mpexpress09

Updated on:

Himachal Pradesh Rain
WhatsApp Group Join Now

Himachal Pradesh Rain, Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल में “प्रकृति के प्रहार” से 60 मौत ! रद्द किया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम। भारत के उत्तरपूर्वी हिस्से में बाढ़, बारिश और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में तबाही का जो मंजर है उसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। हिमाचल में अब तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें से 14 लोगों की मौत शिमला में हुए भूस्खलन कारण हुई है। मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जिस तरह से हादसे हो रहे हैं, मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Independence Day Slogan: स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण नारे, जिनने जलाई क्रांति की लौ

‘जल प्रलय’ से जमींदोज हुए मकान

इस साल मानूसन की शुरआत के साथ ही उत्तरपूर्वी भारत में लगातार आसमान से बारिश के रूप में आफत बरस रही है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भारत के नार्थ ईस्ट में अब तक भूस्खलन से जानमाल का भारी नुकसान हो चुका है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद सभी घटनाओं का जायजा ले रहे है। और उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों से ग्राउंड जीरो का फीडबैक लिया। जिला अधिकारीयों से प्राप्त जानकारी के आधार पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मंगलवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़े :- गहलोत सरकार ने मनचलों की नाक में कसी नकेल ! छेड़छाड़ करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

मौत आंकड़ा बढ़ने की आशंका (Himachal Pradesh Rain)

साथ ही बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर अगले 3-4 दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अवकास की घोषणा भी कर दी है। आपको बता दें कृष्णानगर में आज प्रशासन द्वारा 35 से ज्यादा मकान खाली कराए गए। क्योंकि भारी बारिश और भूस्खलन से इनके ढहने का खतरा था। वहीं समरहिल और हिमलैंड में भी कई बहुमंजिला इमारतें खतरे की जद में आ गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें भी खाली कराया गया है। हिमलैंड में दो मकान को खतरे के बाद शिमला की लाइफलाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड छोटे वाहनों के लिए भी बंद कर दिया गया है। बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही दो दिन पहले ही बंद कर दी गई थी।

1 thought on “Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में “प्रकृति के प्रहार” से 60 मौत! रद्द हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम”

Leave a Comment