Har Ghar Tiranga: बाइक से लेकर घर तक हर जगह तिरंगा, ‘मेरी माटी मेरा देश’ व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का असर

mpexpress09

Updated on:

Har Ghar Tiranga
WhatsApp Group Join Now

Har Ghar Tiranga: बाइक से लेकर घर तक हर जगह तिरंगा, ‘मेरी माटी मेरा देश’ व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का असर। भारत के स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त में अभी 2 दिन का समय, उससे पहले ही पूरे देश में तिरंगा और स्वतंत्रता संग्राम के नारों की गूंज है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज से देश में ‘हर घर तिरंगा’ एवं मेरी माटी मेरा देश’ अभियान शुरु हो रहा है। बच्चों और युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा। 

पूरे देश में निकली तिरंगा यात्राएँ (Har Ghar Tiranga)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद में “तिरंगा यात्रा” को हरी झंडी दिखाई। वहीं केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस अभियान के तहत तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। देश के अलग अलग हिस्सों से तिरंगा यात्रा निकाले जाने की खबरे सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भी आज से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें LG मनोज सिन्हा भी शामिल हुए हैं। बता दें मोदी सरकार की “हर घर तिरंगा” और “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय भावना और गर्व के साथ भारतीय ध्वज यानी तिरंगा, का सम्मान करने की प्रेरणा देना है।

PM मोदी ने देशवासियों से की अपील

अभियान को सफल बनाने में केंद्र सरकार को सामाजिक संगठनों समेत पूरे देश भरपूर सहयोग मिल रहा है। अलग अलग शहरों में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं में सैकड़ों की संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। नन्हें नन्हें बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर दौड़ लगाई। और देश के उन महान क्रांतिकारियों को याद किया जिन्होंने अपने माँ भारती की आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़े :- Eiffel Tower: एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मची अफरा-तफरी

“हर घर तिरंगा” का उद्देश्य (Har Ghar Tiranga)

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हेंडल के जरिए देश की जनता से “हर घर तिरंगा” और “मेरी माटी मेरा देश” अभियान से जुड़ने की अपील की। वहीँ देशवासियों ने भी PM मोदी के आग्रह को दिल से स्वीकार किया। “हर घर तिरंगा” अभियान द्वारा लोगों को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और महान नेताओं के प्रति आदर और समर्पण की महत्वपूर्णता को भी समझाया जा सकता है। यह अभियान भारतीय समाज को राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और समर्पण की भावना को समझाने का एक तरीका बन सकता है।

2 thoughts on “Har Ghar Tiranga: बाइक से लेकर घर तक हर जगह तिरंगा, ‘मेरी माटी मेरा देश’ व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का असर”

Leave a Comment