Govt changed rules from 1st March 2024: सरकार ने 1 मार्च से कई नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानिए कैसे पड़ेगा आपकी जेब पर असर। नया साल 2024 का तीसरा महीना March प्रारंभ हो चुका है। जैसा कि हर महीने की तरह, इस महीने के प्रारंभ होते ही कई नियमों में बदलाव हो गया है। 1 March से कई नए नियम लागू हो रहे हैं, जो सामान्य जनता को सीधे असर डालेंगे। इसके साथ ही, मार्च महीने के दौरान भी विभिन्न बदलाव की संभावना है।
Govt changed rules from 1st March 2024
इन बदलावों के बारे में जानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये आम जनता को प्रभावित कर सकते हैं। मार्च (Govt changed rules from 1st March 2024) महीने की शुरुआत के साथ ही फास्टैग केवाईसी, पेटीएम पेमेंट्स बैंक, बैंक हॉलिडे जैसे नए नियम लागू हो गए हैं। इनमें पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमतों में भी परिवर्तन शामिल है। निम्नलिखित में हम आपको मार्च (March) में होने वाले कुछ बड़े बदलावों के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें- Fastag KYC Update Deadline: घर से निकलने के पहले अपडेट कर लें अपना फास्टैग, वरना पड़ सकता है पछताना

- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को फ्यूल रेट में परिवर्तन करती हैं। 1 मार्च 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन राज्य स्तर पर कीमतें बदली हैं। ऐसे में, तेल भरवाने से पहले पेट्रोल-डीजल की नवीनतम कीमतों की जाँच जरूर करें।
- 14 दिनों के लिए बैंक होंगे बंद: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, March महीने में 14 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की सूची जारी की है, जिसमें महाशिवरात्रि और होली के साथ-साथ अन्य राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों की छुट्टियां, शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। मार्च महीने में बैंकों की छुट्टियों की सूची की जांच जरूरी है, क्योंकि इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे।
- जीएसटी नियमों में परिवर्तन: 1 March से, 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसाय को सभी बी2बी लेन-देन के लिए ई-इनवॉइस डिटेल्स शामिल किए बिना ई-वे बिल जारी नहीं करने की अनुमति नहीं होगी। वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था के तहत, 50,000 रुपये से अधिक मूल्य के माल के अंतर-राज्य परिवहन के लिए ई-वे बिल की आवश्यकता होगी।

आगे बढ़ी Paytm Payments Bank पर रोक की समय सीमा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर कार्रवाई के लिए लगाए गए प्रतिबंध की समयसीमा को बढ़ाकर 15 March कर दी है। इसके साथ ही, आरबीआई ने पेटीएम के ग्राहकों और व्यापारियों को सलाह दी है कि वे अपने पेटीएम बैंक खातों को अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर लें। रिटायरमेंट फंड रेगुलेटर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) ने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से जुड़े EPF अकाउंट में ट्रांजेक्शन बंद करने का फैसला किया है। इससे पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े अकाउंट होल्डर्स अब EPF अकाउंट्स में डिपॉजिट या क्रेडिट नहीं कर पाएंगे।
FASTag KYC अपडेट करने की समय सीमा बढ़ने की संभावना
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ‘वन व्हीकल, वन फास्टैग’ (One Vehicle One FASTag) पहल के तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट करने का ऐलान किया था। NHAI ने अपने फास्टैग के लिए केवाईसी को अपडेट करने की समय सीमा को 29 फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया था। हालांकि, पेटीएम फास्टैग (Paytm FASTag) उपयोगकर्ताओं को समस्याओं का सामना करने के बाद, इस समय सीमा को मार्च के अंत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। एनएचएआई (NHAI) ने पहले से ही एक मार्च से ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल को लागू करने की घोषणा की थी।