David Beckham: फुटबॉलर डेविड बेकहम पर चला रोहित शर्मा का जादू! भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मिले जाने माने फुटबॉलर डेविड बेकहम। इस दौरान बेहद रोमांचक माहौल बना। सबसे पहले दोनों खिलाडियों ने एक दूसरी की जर्सी पहनी, फिर जमकर एक साथ डांस किया और फोटो शूट भी कराया। वहीं फुटबॉलर डेविड बेकहम के स्वागत में सोनम कपूर ने रखी ग्रेंड पार्टी !
बॉलीवुड की दीवा और फैशन क्वीन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ मिलकर दुनिया के जाने माने फुटबॉलर डेविड बेकहम के स्वागत में एक शानदार और ग्रेंड पार्टी होस्ट की। खुबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर और फुटबॉलर David Beckham की इस पार्टी में B टाउन की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान मेजबान कपल सोनम और आनंद आहूजा ने जहां पार्टी पहुँच कर चार चाँद लगा दिए,
Pippa Review: ईशान खट्टर और मृणाल ने की बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका
Rohit Sharma with David Beckham.
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2023
– An Iconic picture 🔥 pic.twitter.com/IBq7tsYly6
वहीं खेल जगत और हिंदी सिनेमा के कई सितारों ने भी इस ग्रेंड पार्टी में शामिल होकर फ्लोर पर जलवे बिखेरे। सोनम कपूर की शानदार पार्टी के पहले गेस्ट उनके पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर थे. आमतौर पर खेल के मैदान में गुस्से में नजर आने वाले डेविड बेकहम (David Beckham) बॉलीवुड की इस पार्टी में न सिर्फ उपस्थित थे, बल्कि फुल मस्ती के मूड में नजर आये। इनके अलावा शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ, तो अर्जुन कपूर मलिका अरोड़ा के साथ पार्टी में पहुंचे.
Sonam Kapoor hosting David Beckham and throwing a party for him on his India trip (but why he?!) reminds me of the time Farah Khan did the same for Ed Sheeran and left him quite visibly terrorised pic.twitter.com/kVzKBhmfl8
— Priyanka Roy (@priyankaroy2706) November 15, 2023
मस्ती के मूड में नजर आए David Beckham
फरहान अख्तर, नुसरत भरुचा और करिश्मा कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स इस पार्टी में नजर आए। तो वहीँ पार्टी के होस्ट सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने फुल टशन वाले अंदाज में डेविड बेकहम के साथ पार्टी में एंट्री ली और फुटबॉलर के साथ जमकर वीडियो और तस्वीरें क्लिक कराई। आपको बता दें सोनम और आनंद आहूजा डेविड बेकहम के लिए रखी इस डिनर पार्टी में अक साथ बेहद खुबसूरत लग रहे थे।
![david-beckham.jpg?w=1024](https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2023/11/david-beckham.jpg?w=1024)
डेविड बेकहम का नाम दुनिया के मंझे हुए फुटबॉलर में शुमार है. वे भारत और न्यूजीलेंड के बीच ही क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले सेमी फाइनल को देखने मुंबई पहुंचे थे। B-टाउन की इस ग्रेंड पार्टी में फैशन दीवा सोनम कपूर लाल रंग की साड़ी और सफ़ेद रंग के फ्लोरल टॉप स्टाइल ब्लाउज में नजर आईं। सोनम और आनंद ने David Beckham के साथ फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। हमेसा की तरह इस पार्टी में भी उनके पिता अनिल कपूर बेटी की ही तरह शानदार अंदाज में फैशन के मामले में अप टू डेट नजर आए।
![Sonam-Kapoor-Hosted-David-Beckham-Welcome-Party.jpg?w=1024](https://www.jansatta.com/wp-content/uploads/2023/11/Sonam-Kapoor-Hosted-David-Beckham-Welcome-Party.jpg?w=1024)
क्रीम कलर के सूट-बूट में अपनी कातिलाना मुस्कान के साथ अभिनेता अनिल कपूर ने पार्टी में एंट्री मारी। उन्होंने कार में बैठे-बैठे भी पैपराजी को कई पोज दिए। उनके अलावा करिश्मा कपूर भी स्टनिंग अंदाज में पार्टी में शरीक हुईं। गोल्डन कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस पुरानी और यंग करिश्मा कपूर की तरह खूबसूरत नजर आईं। आपको बताते चलें अर्जुन कपूर और मीरा राजपूत, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलावा शनाया कपूर भी सजी धजी इस पार्टी में पहुंची।
आपको बता दें David Beckham पार्टी में ब्लैक ट्राउजर, टी-शर्ट और टैन शूज पहने नजर आये। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में डेविड बेकहम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
1 thought on “David Beckham: फुटबॉलर डेविड बेकहम पर चला रोहित शर्मा का जादू!”