Jasmin Bhasin: कॉन्टेक्ट लेंस ने छीनी TV एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आँखें! अचानक दिखना हुआ बंद

mpexpress09

Jasmin Bhasin: कॉन्टेक्ट लेंस ने छीनी TV एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आँखें! अचानक दिखना हुआ बंद
WhatsApp Group Join Now

Jasmin Bhasin: कॉन्टेक्ट लेंस ने छीनी TV एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आँखें! अचानक दिखना हुआ बंद। टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन की आंखों का कॉर्निया (Cornea) कॉन्टेक्ट लेंस की वजह से डैमेज हो गया है। इस कारण उन्हें आंखों पर पट्टी बांधनी पड़ी है। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे जानकार आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी।

जैस्मिन ने बताया कि 17 जुलाई को वह दिल्ली में एक इवेंट के लिए तैयार हो रही थीं। उन्हें नहीं पता कि उनके लेंस में क्या गड़बड़ी थी, लेकिन पहनने के बाद उनकी आंखों में दर्द शुरू हो गया और धीरे-धीरे यह दर्द बढ़ता गया। इवेंट के बाद वह डॉक्टर के पास गईं। TOI की रिपोर्ट (Ref.) के अनुसार, उन्होंने सनग्लासेस पहने थे और कुछ समय बाद उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

Jasmin Bhasin: कॉन्टेक्ट लेंस ने छीनी TV एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आँखें! अचानक दिखना हुआ बंद

यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म का पहला पोस्टर आया सामने, मिल्खा सिंह की तरह आर्यन आय दौड़ते हुए नजर, जाने कब होगी मूवी रिलीज़

बेइंतहा दर्द से गुजर रही है Jasmin Bhasin

रात को जब वह आई स्पेशलिस्ट के पास पहुंचीं तो जांच में पता चला कि उनकी आंखों का कॉर्निया (आंख का काला हिस्सा) खराब हो गया है। इसके बाद डॉक्टर ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। तब से लेकर अब तक उनकी आंखों पर सफेद पट्टी बंधी हुई है। जैस्मिन ने बताया कि उनकी आंखों में अभी भी काफी दर्द है। डॉक्टरों का मानना है कि ठीक होने में उन्हें चार-पांच दिन लगेंगे और इस दौरान उन्हें अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा।

Jasmin Bhasin: कॉन्टेक्ट लेंस ने छीनी TV एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आँखें! अचानक दिखना हुआ बंद

आँखों की रोशनी छिनने के बाद क्या बोलीं Jasmin Bhasin

उन्हें कुछ भी ठीक से नहीं दिख रहा है और दर्द के कारण सोने में भी मुश्किल हो रही है। लेंस लगाने के कई फायदे जरूर हैं लेकिन कुछ नुकसानों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए समझते हैं कि लेंस इस्तेमाल करते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

FDA के अनुसार, कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल आंखों के लिए कई बार जोखिम भरा हो सकता है। इससे आंखों में इंफेक्शन और कॉर्निया में घाव (corneal ulcers) जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं बहुत तेजी से बढ़ सकती हैं और काफी गंभीर हो सकती हैं। कुछ दुर्लभ मामलों में, ये समस्याएं आंखों की रोशनी भी जा सकती हैं।

Leave a Comment