Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024: हिन्दुओं की शान,,,मराठा साम्राज्य का मान,,,छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथाएं। छात्रपति शिवाजी महाराज ने भारत को मुगल साम्राज्य के अधीनता से मुक्त कराकर मराठा साम्राज्य की नींव रखी। मुगलों के खिलाफ युद्ध के प्रखर सेनानी महाराज शिवाजी की वीरता और महिमा की कथा भारत में विशेष महत्व रखती है, जो इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गई है।
आज भी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम उत्कृष्ट सम्मान और गर्व से याद किया जाता है। शिवाजी जयंती का त्योहार हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था। शिवाजी महाराज का असली नाम शिवाजी भोंसले था और उनके माता-पिता का नाम शाहजी भोंसले और जीजाबाई था।

Shivaji Maharaj की मुगलों से संघर्ष की दास्तां
उनके पिता अहमदनगर सल्तनत के सेनापति थे और माता की धार्मिक विशेष रुचि थी, जो शिवाजी के जीवन को प्रभावित करती थी।शिवाजी का जन्म एक समय में हुआ था, जब देश में मुगल साम्राज्य का आक्रमण अत्यंत बढ़ रहा था। (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024) महाराज शिवाजी ने मुगलों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
मुगलों के खिलाफ शिवाजी की संघर्षवादी नीति छत्रपति शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) ने मुगलों के खिलाफ पहला हमला उनके बस 15 वर्ष के होते हुए किया। यह आक्रमण हिंदू साम्राज्य की स्थापना के लिए था और इसे गोरिल्ला युद्ध की नीति कहा जाता है। (veer Shivaji Maharaj) शिवाजी ने गोरिल्ला युद्ध की नई तकनीक को विकसित किया, जिसमें ‘मारो और भागो’ का सिद्धांत होता है।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024
मराठा साम्राज्य की नींव छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1674 में पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्हें आधिकारिक रूप से मराठा साम्राज्य के सम्राट का ताज पहनाया गया। उन्हें मराठा गौरव के रूप में जाना जाता है। (Shivaji Maharaj) शिवाजी की अचानक मृत्यु के बाद, उनके पुत्र संभाजी ने राज्य का प्रबंधन संभाला।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि mpexpress.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।