Chandrayaan-3 Live Update: चाँद पर चमका भारत का चंद्रयान-3 ! ISRO ने रचा इतिहास, चाँद की सतह पर सफलता पूर्वक हुआ लैंड चंद्रयान-3। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईज़ेशन यानि ISRO के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर सुरक्षित लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त भारत के स्वर्णिम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। यह वही दिन है जब भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO के मिशन मून :चंद्रयान-3″ ने इतिहास रच दिया है।
चांद की सतह पर सफलता पूर्वक लैंड हुआ Chandrayaan-3
जब पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी हुई थीं, तब चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। इस उपलब्धि के साथ ही आज पूरा 140 करोड़ भारतीयों के साथ पूरी दुनिया ISRO के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दे रही है। आपको बता दें इसी के साथ भारत दुनिया में चौथा ऐसा देश बन गया है, जिसके मून मिशन और यान (Chandrayaan-3) ने चंद्रमा की सतह पर कदम रखा हो, यानि सफलता पूर्वक लैंड किया हो। लेकिन भारत की कामयाबी इस मायने में ज्यादा अहम और खास है क्योंकि चंद्रयान ने चंद्रमा के बेहद दुर्गम इलाके साउथ पोल में लैंडिंग की है, जहां इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन जैसे देश समेत दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया।
🇮🇳 भारत ने रचा इतिहास 🇮🇳
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) August 23, 2023
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास #Chandrayaan3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग।
भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास यान उतारने वाला पहला देश बना।@Isro || pic.twitter.com/3FhtxnByrd
यह भी पढ़े – India-Pakistan Space Program: स्पेस की रेस में भारत से कहीं पीछे छूट गया पाकिस्तान !
ISRO ने एक बार फिर रचा इतिहास
यानि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश है। चंद्रयान (Chandrayaan-3) ने एक एक कर अपने सभी चरण पुरे किए और चौथे चरण की सफलता के साथ चांद पर अपना कदम रख दिया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर तो बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है। देश दुनिया के तमाम देश भारत को अंतरिक्ष में मिली इस बड़ी सफलता की बधाई दे रहा है। क्योंकि Chandrayaan-3 चाँद पर रिसर्च करके भारत के साथ साथ दुनिया की तरक्की के लिए नए आयाम खोलेगा। हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने ISRO के वैज्ञानिकों और समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा ये पल विकसित भारत के शंखनाद का है।
यह भी पढ़े – Baba Bageshwar: हिंदुत्व की ललकार..नेपाल में बागेश्वर सरकार ! विदेशों में चला धीरेंद्र शास्त्री का जादू
#WATCH | "India is on the Moon": ISRO chief S Somanath as Chandrayaan 3 lander module Vikram makes safe and soft landing on the Moon pic.twitter.com/5xEKg0Lrlu
— ANI (@ANI) August 23, 2023
Chandrayaan-3 की सफलता पर क्या बोले PM मोदी ?
आज पूरे देश में अमृत की बरसा हो रही है, हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है। ‘ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून। मोदी मेरे प्यारे परिवारजनों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। PM मोदी ने आगे अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा मोदी ने कहा, चंदामामा दूर के की जगह अब बच्चे कहेंगे चंद्रमा मामा टूर के। प्रधानमंत्री ने ISRO के आगामी मिशन की ओर इशारा करते हुए कहा भारत के कदम यहीं नहीं रुकेंगे, बल्कि हम मंगल औऱ शुक्र ग्रह की ओर अपने कदम भी आगे बढ़ाएंगे।
अब तक हुए ISRO के मून मिशन
चंद्रयान-1, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2008 में लॉन्च किया गया था। यह भारत का पहला चंद्रमा मिशन था और इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह को ग्रामीण और उपग्रामीण भंडारण के रूप में सूचित करना था। यह मिशन बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि इससे भारत ने चंद्रमा के प्रकृति की अध्ययन की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष समुदाय में अपनी भूमिका मजबूत की। चंद्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह पर उपग्रह के रूप में तीन महीने से अधिक समय तक काम किया और बहुत सारी महत्वपूर्ण डेटा और छवियाँ प्राप्त की। यह चंद्रमा के बारे में हमारे ज्ञान को बढ़ाने में मदद करा।
4 thoughts on “Chandrayaan-3: चाँद पर चमका भारत का चंद्रयान! दुनिया ने देखा ISRO का चंद्रविजयी अभियान”