CG Govt Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की “महतारी वंदन योजना” में अंतिम तारीख से पहले ही 46 लाख 22 हजार महिलाओं ने किया आवेदन

mpexpress09

CG Govt Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की "महतारी वंदन योजना" में अंतिम तारीख से पहले ही 46 लाख 22 हजार महिलाओं ने किया आवेदन
WhatsApp Group Join Now

CG Govt Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की “महतारी वंदन योजना” में अंतिम तारीख से पहले ही 46 लाख 22 हजार महिलाओं ने किया आवेदन। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 46 लाख 22 हजार 926 महिलाओं ने आवेदन किया है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को आवेदन करने का मौका 20 फरवरी तक मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, प्रदेश भर में महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं।

उनके उत्साह को देखते हुए, सभी जिलों में कैंपों में महिलाओं की भीड़ दिखाई दी है। इस योजना के माध्यम से, महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की राशि मिलेगी, जिससे वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगी। इसके अलावा, प्रतिवर्ष महिलाओं को 12,000 रुपये भी मिलेंगे। जिलेवार आवेदनों की संख्या देखें। महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले में 1 लाख 64 हजार 501, जांजगीर-चांपा में 2 लाख 11 हजार 503, बलरामपुर में 1 लाख 45 हजार 502, बलौदाबाजार में 1 लाख 45 हजार 4, कोण्डागांव में 1 लाख 2 हजार 494,

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana 9vi kist: मध्यप्रदेश सरकार…सौगातों का शनिवार! CM मोहन यादव आज 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में डालेंगे राशि

CG Govt Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की "महतारी वंदन योजना" में अंतिम तारीख से पहले ही 46 लाख 22 हजार महिलाओं ने किया आवेदन

CG Govt Mahtari Vandan Yojana

कवर्धा में 1 लाख 56 हजार 270, सूरजपुर में 1 लाख 71 हजार 102, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 37 हजार 273, गरियाबंद में 1 लाख 30 हजार 66, बेमेतरा में 1 लाख 85 हजार 318, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 1 लाख 55 हजार 280, रायपुर से 4 लाख 57 हजार 166, राजनांदगांव से 1 लाख 62 हजार 763, सक्ती से 1 लाख 12 हजार 609, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 74 हजार 939, मुंगेली से 1 लाख 53 हजार 576, बालोद से 1 लाख 83 हजार 725, दंतेवाड़ा से 55 हजार 631, धमतरी से 1 लाख 28 हजार 216, जशपुर से 1 लाख 39 हजार 293,

CG Govt Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की "महतारी वंदन योजना" में अंतिम तारीख से पहले ही 46 लाख 22 हजार महिलाओं ने किया आवेदन

CG Govt Mahtari Vandan Yojana

कोरबा से 1 लाख 51 हजार 428, कांकेर से 94 हजार 878, बस्तर से 1 हजार 44 हजार 619, दुर्ग में 2 लाख 42 हजार 258, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 42 हजार 762, बिलासपुर से 2 लाख 22 हजार 705, सरगुजा से 1 लाख 73 हजार 630, कोरिया से 47 हजार 657, सुकमा से 35 हजार 494, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 70 हजार 885, महासमुंद से 2 लाख 93 हजार 933, नारायणपुर से 14 हजार 491, बीजापुर से 15 हजार 955 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Leave a Comment