Best New Moong Variety 2024: जाने प्रति एकड़ 15 क्विंटल तक पैदावार होने वाली मूंग की नई किस्म!, मध्यप्रदेश सहित कई जगहों पर जायद के रूप में मूंग की खेती की जाती है। दरअसल, अधिकतर किसान मूंग की खेती करना पसंद करते है क्योंकि इस फसल में पानी कम लगता है। साथ ही उर्वरा शक्ति भी बेहतर होती है। ऐसे में आज हम बात करने वाले है मूंग की अधिक पैदावार देने वाली किस्म के बारे में, जो प्रति एकड़ तक 15 क्विंटल तक पैदावार देगी। आइए जानते है इनकी जानकारी..
मूंग की हाइब्रिड वैरायटी (Best New Moong Variety 2024)
विराट मूंग बीज (Virat Moong Seeds) :-
पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील यह किस्म जायद (ग्रीष्म) एवं खरीफ मौसम के लिए उपयुक्त है। इसकी भी फलियां गुच्छों में लगती है और दाना चमकदार और हरा होता है। एक फली में दाने 12-14 तक होते हैं। इसकी उपज अन्य किस्मों से 7 से लेकर 20 प्रतिशत तक अधिक होती है। Best New Moong Variety 2024
विराट गोल्ड मूंग बीज (Virat Gold Moong Seeds) :-
यह शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स द्वारा विकसित मूंग की ऐसी किस्म है, जो पीला मोजेक वायरस के प्रति अधिक सहनशील है। इसका पौधा सीधा और मोटा होकर ऊंचाई 50-60 सेमी तक होती है, फलियां गुच्छों में लगती है। फलियों में दानों की संख्या 12-15 तक होती है। दाना चमकदार और हल्का हरा होता है। इसके एक हज़ार दानों का वजन 50-55 ग्राम होता है।
विराट शक्ति मूंग बीज (Virat Shakti Moong Seed) :-
यह विकसित मूंग किस्म फफूंदी और पीला मोजेक वायरस दोनों के प्रति सहनशील है। पौधा फैला हुआ और करीब 65 सेमी ऊंचा रहता है। फलियां लम्बी, एक फली में दानों की संख्या 13-14 होने के साथ ही चमकदार और भारी होते हैं । यह किस्म 60-65 दिन में पक जाती है। यह अधिक पकने पर भी चटकती नहीं है।

विराट सुपर मूंग बीज (Virat Super Moong Seeds) :-
इसका पौधा करीब 45 सेमी ऊंचा, घना और प्रचुर शाखाओं वाला होता है। फलियां लम्बी, मोटी और चमकदार होती है। दाने हरे होते हैं। इसमें रोग सहनशीलता अधिक होती है। यह किस्म 68-70 दिन में पक जाती है। यह गर्मी (जायद) और खरीफ दोनों फसल के लिए उपयुक्त है। इसके 1000 दानों का वजन 44 ग्राम होता है । जायद की फसल 60-65 दिन में पक जाती है। Best New Moong Variety 2024
एसवीएम 55 मूंग बीज (SVM 55 Moong Seed) :-
मूंग की यह किस्म भी पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील होती है। इसका पौधा घना और अधिक शाखाओं वाला होता है। इसका दाना हरा, चमकदार और छोटे आकार का होता है। इसमें 40 दिनों में फूल आना शुरू हो जाते हैं। यह किस्म 50-60 दिन में पक जाती है, इसलिए जायद में बुआई के लिए उपयुक्त है।
एसवीएम 66 मूंग बीज (SVM 66 Moong Seed) :-
मूंग की यह विकसित किस्म पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील है। इसका पौधा मजबूत, सीधा और मध्यम ऊंचाई का होता है। इसका दाना चमकदार और हल्का हरा होता है। 1000 दानों का वजन 38 ग्राम होता है। 60-65 दिन में पकने वाली यह किस्म जायद और खरीफ दोनों मौसम के लिए उपयुक्त है। Best New Moong Variety 2024

एसवीएम 88 मूंग बीज (SVM 88 Moong Seed) :-
शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स की यह विकसित किस्म है, जिसका पौधा सीधा और करीब 55 सेमी तक ऊंचा होता है। इसका दाना मोटा, हरा और चमकदार होता है। इसके 1000 दानों का वजन 29 ग्राम होता है। पकने पर फलियां काले -भूरे रंग की हो जाती है। यह गर्मी और खरीफ दोनों मौसम में बुआई के लिए उपयुक्त है।
एसवीएम 98 मूंग बीज (SVM 98 Moong Seed) :-
पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील इस किस्म का पौधा सीधा लेकिन कम ऊंचाई का होता है, जबकि दाना छोटा, हरा और चमकदार होता है। इसकी भी फलियां पकने पर काले-भूरे रंग की हो जाती है। यह किस्म गर्मी और खरीफ दोनों ही मौसम में बुआई के लिए उपयुक्त है। Best New Moong Variety 2024