Army Truck Accident: भारतीय सेना का वाहन सड़क हादसे का शिकार, 9 जवान शहीद

mpexpress09

Army Truck Accident
WhatsApp Group Join Now

Army Truck Accident: भारतीय सेना का वाहन सड़क हादसे का शिकार, 9 जवान शहीद। लद्दाख के लेह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय सेना का एक वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे से छः बजे के बीच भारतीय सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में इंडियन आर्मी के 9 जवान वीरगति को प्राप्त हुए यानि जवानों की मौत हो गई। जबकि एक जवान की गंभीर रूप से घायल है, नजदीकी जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े :- Lalu Prasad Yadav: लालू यादव पर लटक रही सुप्रीम कोर्ट की तलवार, CBI ने की जेल भेजने की तैयारी

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा ?

अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा अभी जवान की हालत को नाजुक बताया जा रहा है। भारतीय सेना के एक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ALS के पांच वाहनों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही ये काफिला क्यारी के पास पहुंचा, अचानक काफिले में शामिल एक वाहन के ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल खो गया। और गाड़ी अनबैलेंस होकर, वाहन खाई में जा गिरा और दुर्घट्ना ग्रस्त हो गया। आपको बता दें इस वाहन में 10 जवान सवार थे। जिनमें से 9 सैनिक शहीद हो गए। और एक सैनिक इस सड़क दुर्घटना (Army Truck Accident) में बुरी तरह घायल है। अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा अभी जवान की हालत को नाजुक बताया जा रहा है। आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी भारतीय सेना और पुलिस प्रशासन को दी।

यह भी पढ़े :- Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में “प्रकृति के प्रहार” से 60 मौत! रद्द हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

लेह में हुआ दर्दनाक Army Truck Accident

दुर्घटना (Army Truck Accident) की सूचना मिलते ही सेना का बचाव दल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। लेकिन लगातार कोशिश करने के बाद भी इस हादसे में 8 जवानों की मौत हो गई और 2 घायल हुए थे। बचाव टीम ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर्स ने सैनिको को बचने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान एक और जवान की मौत हो गई। जबकि Army Truck Accident में घायल दूसरे सैनिक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा

लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों में एक JCO यानि जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित 9 जवान शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बढे नेताओं ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा की, लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों को नजदीकी फील्ड अस्पताल ले जाया जा चूका है। मैं पूरे देश की ओर से सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

2 thoughts on “Army Truck Accident: भारतीय सेना का वाहन सड़क हादसे का शिकार, 9 जवान शहीद”

Leave a Comment