Alaskapox virus: दुनिया पर मंडरा रहा नए वायरस का खतरा! अलाक्सा पॉक्स वायरस से अमेरिका में गई जान, जानिए क्या है इसके लक्षण

mpexpress09

Alaskapox virus: दुनिया पर मंडरा रहा नए वायरस का खतरा! अलाक्सा पॉक्स वायरस से अमेरिका में गई जान, जानिए क्या है इसके लक्षण
WhatsApp Group Join Now

Alaskapox virus: दुनिया पर मंडरा रहा नए वायरस का खतरा! अलाक्सा पॉक्स वायरस से अमेरिका में गई जान, जानिए क्या है इसके लक्षण। कोरोना वायरस के बाद, एक और वायरस की तेज़ी से फैलने की खबर है। यह खबर अमेरिका के अलास्का प्रांत में अलास्का पॉक्स नामक वायरस के एक व्यक्ति की मौत के संबंध में है। इस वायरस को एक संक्रामक बीमारी के रूप में जाना जा रहा है, जो स्तनधारी छोटे जानवरों से इंसानों में फैल रही है। इससे जुड़े हुए विशेषज्ञों की चिंता भी बढ़ रही है।

क्या है अलास्का पॉक्स (Alaskapox virus) 

वायरस की वजह से अलास्का प्रांत में उन्होंने इसे “अलास्का पॉक्स” नाम दिया है। इस वायरस के कारण अब तक छह लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिससे लोगों में डर फैल गया है कि क्या यह वायरस भी कोरोना जैसे ही दुनिया को बेहाल कर सकता है। अलास्का पॉक्स का वैज्ञानिक नाम “ऑर्थोपॉक्स वायरस” है। जब यह वायरस शरीर पर हमला करता है, तो छोटे छोटे पॉक्स या दाने उत्पन्न होते हैं, जिनमें गंभीर घाव भी हो सकते हैं। क्योंकि यह नया वायरस है, इसका अभी तक कोई इलाज या उपचार नहीं है।

यह भी पढ़ें- Corona cases in India: फिर देश में पैर पसार रहा कोरोना! एक दिन में Covid- 19 के 187 नए मामले आए सामने, महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत

Alaskapox virus: दुनिया पर मंडरा रहा नए वायरस का खतरा! अलाक्सा पॉक्स वायरस से अमेरिका में गई जान, जानिए क्या है इसके लक्षण

कैसे फैलता है Alaskapox virus ?

यह बीमारी व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को कमजोर करती है और छोटे जानवरों के माध्यम से इंसानों को संक्रमित करती है। अलास्का पॉक्स के लक्षण मुख्य रूप से त्वचा पर दिखाई देते हैं। ये लक्षण शरीर में दर्द, लाल चकत्ते और दाने, त्वचा में जलन और खुजली, लिंफ नोड्स में सूजन, गर्दन के आस-पास सूजन, थकान, बुखार, और सिरदर्द शामिल होते हैं। यह रोग शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। अलास्का पॉक्स छोटे जीवों जैसे की गिलहरी, खरगोश, और लोमड़ी आदि से इंसानों को संक्रमित करता है।इसका अभी तक यह निर्धारण करना कठिन है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है या नहीं।

Alaskapox virus: दुनिया पर मंडरा रहा नए वायरस का खतरा! अलाक्सा पॉक्स वायरस से अमेरिका में गई जान, जानिए क्या है इसके लक्षण

कैसे करें Alaskapox virus का बचाव

डॉक्टर इस विषय में अध्ययन कर रहे हैं। अलास्का पॉक्स के लक्षणों में सबसे अधिकतम लक्षण त्वचा पर होते हैं। शरीर में दर्द के बाद त्वचा पर लाल चकत्ते और दाने होते हैं। ये दाने घाव की तरह होते हैं और त्वचा में जलन और खुजली होती है। दानों के साथ-साथ, लिंफ नोड्स में सूजन भी होती है, जो इस रोग का एक महत्वपूर्ण संकेत होता है। शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होता है और लिंफ नोड्स के सूजन के कारण गर्दन के आस-पास सूजन भी दिखती है। व्यक्ति थकावट महसूस करता है और उसे बुखार भी हो सकता है। सिर में निरंतर दर्द रहता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें .

Leave a Comment