22 मार्च:-जाने क्या है खास 22 मार्च को आज के दिन सभी के मन यही सवाल है की 22 मार्च को क्या खास है आज के दिन (22 मार्च) को हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है या फिर हम ये भी कह सकते है कि आज के दिन बिहार का जन्म हुआ था आज से कम से कम 112 साल पहले बिहार सभी के सामने एक राज्य के रूप में आया था इसलिए आज के दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ये भी देखें:-आखिर पशुपति कुमार पारस ने क्यों दिया मोदी कैबिनेट से इस्तीफा
22 मार्च को ही क्यों चुना गया बिहार दिवस के लिए:-
पहले बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिसा एक ही प्रांत हुआ करते थे। लेकिन, साल 1912 में 22 मार्च को पश्चिम बंगाल को बिहार से अलग कर दिया गया, जिससे बिहार की उतपत्ति हुई। इसके बाद 1936 में इस राज्य से ओडिसा को भी अलग कर दिया गया। अंत में साल 2000 में झारखंड राज्य को बिहार से अलग कर दिया गया। तभी से 22 मार्च को ही बिहार दिवस मनाया जाता है।
बिहार अपनी बौद्ध स्थलों और अनूठी पंरपराओं और अपनी विभिन्न संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।