2 मिनिट में घर पर बनाये इतने Tasty French Fries

Sanskar09

WhatsApp Group Join Now

French Fries:-क्या आपका मन भी भर है घर का बने हुए खाने से तो आज हम आपको एक ऐसी recipe के बारे में बताएंगे जो बिलकुल नई है और जिसे बच्चे भी खाना बहुत पसंद करते है और बड़े भी किसी  कैफे में जाकर अपने साधारण order के साथ French fries खाना पसंद करते है ये खाने में हल्के होते है इसलिए इसे हमारे शरीर में आसानी से पच जाते है इसका ज्यादा लोकप्रिय होने का यही कारण भी है क्योंकि अधिक से अधिक लोगों को खाने में कुछ हल्का फुल्का खाना पसंद होता है तो आइये हम आपको French fries बनाने की विधि का वर्णन करते है

French fries बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

  1. पिसी काली मिर्च
  2. चाट मसाला
  3. तेल
  4. आलू
  5. नमक
  6. लहसुन पाउडर
  7. जीरा पाउडर
  8. दालचीनी पाउडर,
  9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  10. हल्दी पाउडर
  11. धनिया पाउडर
  12. धनिया पाउडर
  13. अजवायन पाउडर

ये भी देखें:- Hot Chili Garlic Pasta: घर पर बनाएं बच्चों का पसंदीदा रेस्टोरेंट स्टाइल हॉट चिली गार्लिक पास्ता

French Fries बनाने की विधि:-

  • French fries बनाने के लिए पांच आलू लें और उन्हें अच्छे से धोकर पोंछ लें। आलू को धोने के बाद इसे न ज्यादा पतले और ना ही ज्यादा मोटे medium टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आलू को गर्म पानी में सिर्फ 2 मिनिट के लिए रख दें। ऐसा करने से आलू का स्टार्च निकलने लगेगा।
  • जब आलू से स्टार्च निकल जाए तो इसके बाद आलू को ठंडे पानी से धो लें। ठंडे पानी से धोने से आलू में बचा अतिरिक्त स्टार्च भी निकल जाता है। यह ट्रिक आपके French fries  को क्रिस्पी बनाने में भी मदद करती है।
  • इसके बाद एक साफ कपड़े या टिशू का उपयोग करें और French fries को अच्छे से सूखा लें। टिशू और साफ कपड़े में आलू को रखने से सारा पानी बाहर निकल जाएगा।
  • इसके बाद एक गहरा वर्तन या कढ़ाई लें और उसमें तेल डालें और गर्म करें । जब तेल गर्म होने लगे तो इसमें fries डालना शुरू करें। fries को तब तक फ्राई करें जब तक की यह गोल्डन और क्रिस्पी होने लगें।
  • हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको एक ही बार में सारे fries नहीं डालने चाहिए इससे fries अच्छे से पकते नहीं हैं और टूटने लगते हैं।
  • फ्राइज के गोल्डन होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
  • इसके बाद एक बाउल में काली मिर्च पाउडर , लहसुन पाउडर, जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवायन पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक डालें। अब आपका पेरी पेरी मसाला तैयार है।
  • आप पेरी- पेरी मसाला को एक महीने तक किसी एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और अन्य स्नैक्स में भी फ्लेवर ऐड करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फ्राइज़ के ऊपर पेरी पेरी मसाला छिड़कें और इसे फ्रेंच फ्राइज़ में अच्छे से मिला लें। लीजिए तैयार है आपका फ्रेंच फ्राइज़ और अब इसे टमॅटो कैचप के साथ परोसें।

Leave a Comment