Uttarakhand Cloud Burst: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर! बादल फटाने से 9 मजदूर लापता! वीडियो देख दहला जाएगा दिल

mpexpress09

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर! बादल फटाने से 9 मजदूर लापता! वीडियो देख दहला जाएगा दिल
WhatsApp Group Join Now

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बीती रात बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ के पास बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसमें एक निर्माणाधीन होटल मलबे में तब्दील हो गया।

निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों का पता नहीं

घटना के समय होटल साइट पर काम कर रहे 9 मजदूर लापता हैं। ये सभी मजदूर होटल के पास टेंट में रुके हुए थे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार घटना के तुरंत बाद राहत व बचाव दल मौके पर रवाना कर दिए गए हैं।

SDRF, NDRF और पुलिस की टीम राहत कार्य में सक्रिय

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जानकारी दी है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

यमुना नदी के बहाव पर असर, बनी झील

बादल फटने के कारण स्याना चट्टी के समीप कुपड़ा कुनसाला मोटर मार्ग पर भारी मलबा आ गया, जिससे यमुना नदी का प्रवाह बाधित हुआ है। नदी का पानी रुकने से उस क्षेत्र में झील बनने लगी है। इससे आस-पास के निवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ होटलों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा मार्ग प्रभावित

यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड और ओजरी के पास रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। एनएच की टीम मार्ग को फिर से खोलने के प्रयास में लगी हुई है। कई स्थानों पर सड़कें मलबे से ढकी हुई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

Uttarakhand Cloud Burst: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर! बादल फटाने से 9 मजदूर लापता! वीडियो देख दहला जाएगा दिल

यह भी पढ़ें- Weather Alert: 30 जून तक भीगेगा पूरा देश! IMD ने जारी किया 16 राज्यों में मूसलधार बारिश का अलर्ट

अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रुकें और अनावश्यक यात्रा से बचें। चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


Uttarakhand Cloud Burst

उत्तरकाशी की इस आपदा ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को उजागर किया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन लापता मजदूरों की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। इस प्रकार की घटनाएं मानसून में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों के लिए एक चेतावनी भी हैं।

Leave a Comment