Gold Price: शादी सीजन में किसी भी वक्त 1 लाख के पार हो सकती है सोने की कीमत,,जानिए अपने शहर में सोने का भाव

mpexpress09

Gold Price: शादी सीजन में किसी भी वक्त 1 लाख के पार हो सकती है सोने की कीमत,,जानिए अपने शहर में सोने का भाव
WhatsApp Group Join Now

Gold Price: शादी सीजन में किसी भी वक्त 1 लाख के पार हो सकती है सोने की कीमत,,जानिए अपने शहर में सोने का भाव। बीते कुछ महीनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है, और यह तेजी अब भी जारी है। इस हफ्ते भी सोने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 5% तक की बढ़ोतरी की।

Today Gold Price

शुक्रवार को सोने की कीमत 77,685 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो अपने उच्चतम स्तर 79,535 रुपये से केवल 1,850 रुपये कम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस उछाल का मुख्य कारण रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ता तनाव बताया जा रहा है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति ने भी सोने में निवेश को बढ़ावा दिया है, जिससे कीमतों में तेजी आई है।

Gold Price: शादी सीजन में किसी भी वक्त 1 लाख के पार हो सकती है सोने की कीमत,,जानिए अपने शहर में सोने का भाव

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रमुख कारण

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने के दाम तीन मुख्य वजहों से बढ़ रहे हैं।

  • रूस-यूक्रेन युद्ध
  • शेयर बाजार में अस्थिरता
  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क रवैया अपनाकर सोने की कीमतों को कंट्रोल कर सकता है। कुल मिलाकर, बाजार का रुझान सकारात्मक है। MCX पर सोने की कीमत 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच चुकी है। अगर यह रुझान जारी रहा, तो सोने की कीमत नए रिकॉर्ड बना सकती है।

यह भी पढें- Yes Bank share: यश बैंक के शेयर प्राइस में आई गिरावट, निवेशकों को लगा झटका

Gold Price: शादी सीजन में किसी भी वक्त 1 लाख के पार हो सकती है सोने की कीमत,,जानिए अपने शहर में सोने का भाव

सोने की बढ़ती कीमतों पर एक्सपर्ट की राय

एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा का मानना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ती भू-राजनीतिक अस्थिरता ने सोने को सुरक्षित निवेश का एक मजबूत विकल्प बना दिया है। इस हफ्ते सोने की कीमतों में 5% की वृद्धि हुई है, जो मार्च 2024 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त मानी जा रही है।

Gold Price पर विशेषज्ञ ब्रैंडन थॉर ने कहा

थॉर मेटल्स ग्रुप के सीईओ और सोने के विशेषज्ञ ब्रैंडन थॉर ने कहा कि शेयर बाजार की बढ़ती अस्थिरता और ऊंचे मूल्यांकन ने सोने को एक मजबूत निवेश विकल्प के रूप में स्थापित किया है। (लाइवमिंट से हुई चर्चा के अनुसार)

Gold Price: शादी सीजन में किसी भी वक्त 1 लाख के पार हो सकती है सोने की कीमत,,जानिए अपने शहर में सोने का भाव

आने वाले दिनों में क्या होगी सोने की कीमत

ब्रैंडन थॉर ने कहा, “वर्तमान वैश्विक और आर्थिक हालातों को देखते हुए, सोने और चांदी में निवेश करना पूंजी की सुरक्षा और लाभ कमाने का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। केंद्रीय बैंकों की कड़ी मौद्रिक नीतियां और बढ़ते भू-राजनीतिक खतरे सोने के लिए अनुकूल संकेत दे रहे हैं।”

सुगंधा सचदेवा ने बताया कि MCX पर सोने की कीमत 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है और 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर समर्थन स्तर के करीब है। अब इन स्तरों से ऊपर या नीचे जाने पर सोने की कीमत की अगली दिशा तय होगी।

Leave a Comment