नवोदय में टॉप करने वाला 16 साल का लड़का कैसे बना आतंकी ?

mpexpress09

नवोदय में टॉप करने वाला 16 साल का लड़का कैसे बना आतंकी ?
WhatsApp Group Join Now

नवोदय में टॉप करने वाला 16 साल का लड़का कैसे बना आतंकी ? भारतीय सेना लगातार ऑपरेशन चला कर जम्मू-कश्मीर घाटी में छिपे आतंकियों का सफाया करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बीते दिनों जम्मू कश्मीर के कुलगाम इलाके में इंडियन आर्मी और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे जमकर गोलियां चलीं। भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के इस ज्वाइंट ऑपरेशन में कई आतंकी सेना की कार्यवाही में ढेर हो गए। भारतीय सेना के अनुसार मारे गए सभी आतंकी भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन “लश्कर-ए-तैयबा” के हैं।

यह भी पढ़े :- Onion: त्योहारों में टमाटर के बाद प्याज पर महंगाई का तड़का

नवोदय में टॉप करने वाला 16 साल का लड़का कैसे बना आतंकी ?

जम्मू में हो रहे आतंकी हमले

आपको बता दें ये वही लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन है, जिसका प्रमुख कई देशों में तबाही मचाने वाला आतंकवादी हाफिज सईद है। लेकिन हालही में भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ मारे गए इन आतंकियों मे एक 16 साल का एक बच्चा भी शामिल था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आतंकी बनकर सेना के हाथों मरने वाले इस बच्चे ने कभी नवोदय स्कूल के इंट्रेंस एग्जाम में पूरे जिले में टॉप किया था।

नवोदय में टॉप करने वाला 16 साल का लड़का कैसे बना आतंकी ?

ऐसे में सवाल ये उठता है कि उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने वाला दुनिया को आतंकवाद की अग्नि में जलाने की कोशिश करने वाले इस आतंकी संगठन का हिस्सा कैसे बना ? आपको बता दें सेना के हाथों मरने वाला ये 16 साल लड़का अनंतनाग के वानपोह का रहने वाला था। उसके बड़े पापा ने मीडिया को बताया कि वह बड़ा सीधा सादा लड़का था। उसके परिवार को कभी इस बात की भनक ही नहीं लगी कि वह बुरी संगत में पड़कर देश विरोधी गतिविधियों का हिस्सा बन रहा है।  

14-15 साल का लड़का अचानक एक दिन यह बताकर घर छोड़ गया कि वो पिकनिक पर जा रहा है। एक दिन अचानक 14-15 साल का वह सीदा साधा लड़का पिकनिक पर जा रहा है यह कह कर घर से निकलता है। और फिर कभी वापस नहीं लौटता। और एक साल बाद घर लौटती है तो बस उसके एनकाउंटर में मार जाने की खबर।

1 thought on “नवोदय में टॉप करने वाला 16 साल का लड़का कैसे बना आतंकी ?”

Leave a Comment