Esha Deol-Bharat Takhtani: भरत तख्तानी ने लव मैरिज के 12 साल बाद किस लड़की के लिए दिया ईशा देओल को धोखा। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। यूँ तो ईशा देओल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है लेकिन वे फिल्मों से ज्यादा अपने निजी जीवन के लिए चर्चा में बनी रहती है। दरअसल इस बार ईशा अपने पति भरत तख्तानी से शादी के 12 साल बाद अलग होने का निर्णय लिया हैं।
इस बात की जानकारी खुद ईशा ने उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करके दी है। हालाँकि लव मैरिज के 12 साल बाद ईशा देओल और बिजनेस मेन भरत के अलग होने की खबर सुनकर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के फैंस शॉक्ड हो गए हैं। उनकी फेवरेट जोड़ी के बच्चों की शादी टूटने जा रही है। आपको बता दें लव मैरिज के 12 साल बाद भरत (Bharat Takhtani) और ईशा (Esha Deol) के अलग होने का कारण वही है जैसा बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलता है। ईशा के पति भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।
Esha Deol-Bharat Takhtani
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार भरत शादीशुदा होने के बाद भी बेंगलुरु की एक लड़की को डेट कर रहे हैं। वो भी कुछ दिनों से नहीं बल्कि पिछले लम्बे समय से भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। जब इसकी भनक ईशा देओल को लगी तो उन्होंने मामले के तह तक जाने की ठान ली। और भरत के धोके के सबूत मिलने के बाद उनसे अलग होने का फैसला लिया। आपको बता दें भरत और ईशा की दो बेटियां राध्या और मिराया है। अब कपल (Esha Deol-Bharat Takhtani) के अलग होने के बाद बेटियां किसके साथ रहेंगी ये तो वक्त ही बताएगा।